{"_id":"66d3aa77b10480d8230b97c6","slug":"the-chemical-report-will-reveal-whether-the-principal-had-consumed-poisonous-pills-before-jumping-into-the-canal-or-not-rohtak-news-c-17-roh1019-494677-2024-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: प्राचार्य ने नहर में कूदने से पहले जहरीली गोली खाई थी या नहीं, केमिकल रिपोर्ट में होगा खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: प्राचार्य ने नहर में कूदने से पहले जहरीली गोली खाई थी या नहीं, केमिकल रिपोर्ट में होगा खुलासा
विज्ञापन
31सीटीके27..पीजीआई फार्मेसी कॉलेज के प्रिंसिपल प्राचार्य की मौत के बाद पोस्टमार्टम हाउस के बाहर
रोहतक। हेल्थ यूनिवर्सिटी स्थित फार्मेसी कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर राकेश गोयल के शव का शनिवार को डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया। वहीं डॉक्टरों ने विसरा जांच के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि अब केमिकल जांच रिपोर्ट के बाद ही पता लगेगा कि डॉक्टर राकेश गोयल ने नहर में कूदने से पहले जहरीली गोली खाई थी या नहीं। उसके बाद ही आरोपियों से पूछताछ की जाएगी।
शनिवार को डेड हाउस पहुंचे प्राचार्य के चचेरे भाई अमृतपाल गोयल ने पुलिस से मांग की कि आत्महत्या के लिए मजबूर करने वालों को गिरफ्तार कर परिवार को न्याय दिया जाए। अमृतपाल ने मीडिया के सामने कहा कि डॉक्टर राकेश को विभाग की तरफ से स्वार्थ के चलते प्रताड़ित किया जा रहा था। सुसाइड नोट में विस्तार से बताया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही उनके परिवार को न्याय मिलेगा। बता दें कि पीजीआई कैंपस निवासी अनिल गोयल ने आईएमटी थाने में शिकायत दी थी कि उसके पिता डॉक्टर राकेश गोयल फार्मेसी कॉलेज में सहायक प्रोफेसर थे। साथ ही कुछ माह से उनको प्राचार्य का अतिरिक्त कार्यभार मिला हुआ था। वीरवार सुबह डॉक्टर राकेश संदिग्ध हालात में लापता हो गए थे। शुक्रवार को शव बालंद गांव के पास मिला था। पुलिस ने केस में चार लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया है।
वर्जन
चार पेज का कथित सुसाइड नोट कंप्यूटर पर लिखा गया है। कंप्यूटर से लेकर उसे व्हाट्सएप ग्रुप में डालने तक का डिजिटल रिकाॅर्ड लिया जाएगा। पूरा रिकाॅर्ड मिलने के बाद आरोपियों से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
एएसआई संदीप कुमार, जांच अधिकारी थाना आईएमटी