फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The chain of corona infection is not breaking, two new infected found

कोरोना संक्रमण की नहीं टूट रही चेन, दो नए संक्रमित मिले

Tue, 03 Aug 2021 01:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
The chain of corona infection is not breaking, two new infected found
कोरोना संक्रमण की चेन नहीं टूट रही है। जिले में हर दिन औसतन दो नए संक्रमित केस मिल रहे हैं। सोमवार को भी दो नए संक्रमित केस सामने आए हैं। इसके अलावा सक्रिय कोविड-19 का एक केस है। यह मरीज घर पर उपचाराधीन है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार को दो नए केस मिले हैं। इनमें से एक सिविल रोड इलाके की 34 वर्षीय महिला व दूसरा देव कॉलोनी का 65 वर्षीय बुजुर्ग शामिल है। इसके साथ अब तक 25,858 संक्रमित केस मिल चुके हैं। जिले के 280 लोगों को अपनी रिपोर्ट का इंतजार है। जिले में संक्रमण दर 5.34 प्रतिशत व रिकवरी दर 97.77 प्रतिशत है।
विज्ञापन

जिले में सोमवार को 5350 लोगों को पहली व 3565 लोगों को दूसरी डोज दी गई। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. अनीलजीत त्रेहान ने बताया कि जिले में महामारी से बचाव के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अब तक लोगों को 442942 डोज दी जा चुकी है। हेल्थ केयर वर्कर को अब तक 22305 डोज, फ्रंटलाइन वर्कर को 14089 डोज दी जा चुकी है। इसी प्रकार 18 से 44 आयु वर्ग में 176327 डोज, 45 से 60 आयु वर्ग में 113685 डोज व 60 वर्ष या इससे अधिक आयु वर्ग में 116536 डोज लगाई जा चुकी है। उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने कहा कि कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण करने में वैक्सीन कारगर है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को टीका अवश्य लगवाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

110 लोगों ने लगवाया कोरोना से बचाव का टीका
भारत विकास परिषद शाखा के सहयोग से सोमवार को आर्य नगर स्थित एक निजी स्कूल में टीकाकरण शिविर लगाया गया। इसमें 110 लोगों ने कोरोना से बचाव का टीका लगवाया। प्राचार्य डॉ. निर्मल गुगनानी ने कहा कि कोरोना वैक्सीन के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ी है। विभिन्न स्थानों पर आयोजित टीकाकरण शिविर में उमड़ी भीड़ इस बात का उदाहरण है। शिविर में सिविल सर्जन कार्यालय से डॉ. प्रोमिला, स्कूल अध्यापक योगिता, ममता, गजल, वर्षा, रचना, कार्यक्रम संयोजक अनुराग जैन, अशोक गुप्ता, रजत जैन, संजय भाटिया शाखा सचिव विक्रांत शर्मा आदि मौजूद रहे। उधर, झज्जर रोड स्थित जैन जती में सुभाष चंद सिंघल की चौथी पुण्यतिथि पर टीकाकरण का मेगा कैंप लगाया जाएगा। वहीं न्यू बस स्टैंड के पास स्थित जेजेपी कार्यालय में भी नि:शुल्क वैक्सीनेशन कैंप लगाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed