फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The car of the financier who came to get the son's treatment stolen, there was one and a half lakh rupees in the trunk

बेटे का इलाज करवाने आए फाइनेंसर की कार चोरी, डिक्की में थे डेढ़ लाख रुपये

Thu, 19 May 2022 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
The car of the financier who came to get the son's treatment stolen, there was one and a half lakh rupees in the trunk
खरखौदा के फाइनेंसर की राजीव चौक पर निजी अस्पताल के पास खड़ी कार चोरी हो गई। कार में डेढ़ लाख रुपये और कागजात थे। उसने अर्बन एस्टेट थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

सोनीपत के खरखौदा कस्बे के दिल्ली चौक निवासी प्रदीप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका बेटा भाविक बीमार है और राजीव चौक के नजदीक निजी अस्पताल में दाखिल है। बुधवार तड़के 2 बजे वह कार से अस्पताल आया था। कार को अस्पताल के पास प्लॉट में खड़ी कर दिया। गाड़ी के अंदर 1 लाख 60 हजार रुपये, कार के कागजात थे। पौने तीन बजे वापस आकर देखा तो कार नहीं मिली। इधर-उधर कार तलाश की, लेकिन पता नहीं चला। मामले की सूचना सेक्टर 14 में दी। पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन करके केस दर्ज कर लिया। जांच अधिकारी सुरजीत ने बताया कि आसपास के एरिया के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रहे हैं, अभी खास कामयाबी नहीं मिल सकी है। रात की वारदात होने के कारण दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed