Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The car occupants fearlessly drove around at night with a young man hanging from the hood. Four SWAT teams were deployed during the day.

Rohtak News: रात को बोनट पर युवक को लटका बेखौफ घुमाते रहे कार सवार, दिन में चार स्वैट टीमेंं उतारीं

Sun, 07 Dec 2025 02:53 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 07 Dec 2025 02:53 AM IST
विज्ञापन
The car occupants fearlessly drove around at night with a young man hanging from the hood. Four SWAT teams were deployed during the day.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। शहर की सड़कों पर शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे कार सवार एक युवक को बोनट पर लटकाकर बेखौफ घूमते रहे। बाइक सवार युवकों ने रोकने का प्रयास किया तो टक्कर मारकर भाग गए। सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने के लिए एसपी ने शनिवार को स्वैट कमांडो की स्पेशल चार टीमेंं शहर की सड़कों पर उतार दीं।
शनिवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जो मेडिकल मोड़ व पावर हाउस चौक के बीच का बताया जा रहा है। इसमें एक कार तेजी से मेडिकल मोड़ की तरफ आती दिख रही है। कार के बोनट पर एक युवक को लटकाया हुआ है।
विज्ञापन

पीछे से दो बाइक पर युवक आकर कार को रुकवाते हैं लेकिन चालक शीशे नहीं खोलता। इसके बाद बाइक को टक्कर मारकर कार सवार आगे निकल जाते हैं। इस संबंध में सिविल लाइन थाना प्रभारी अंकिता व पीजीआई थाना प्रभारी रोशन लाल ने किसी तरह की शिकायत मिलने से इन्कार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार स्वैट टीमें नाकाबंदी कर वाहनों की कर रहीं जांच : एसपी
एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया ने बताया कि शहर की सुरक्षा व्यवस्था के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। चार स्वैट टीमें नाकाबंदी कर वाहनों की बारीकी से जांच कर रही हैं। चार टीमें लगातार आधुनिक हथियारों से लैस होकर गश्त कर रही हैं। टीमों का सीधा संपर्क कंट्रोल रूम व उच्च अधिकारियों से है। ये स्वैट टीमें शहर के प्रमुख स्थानों व भवनों के अलावा शहर के बाजार व व्यस्त इलाके रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, रेलवे रोड, किला रोड, कपड़ा मार्केट, शौरी मार्केट, बड़ा बाजार, गांधी कैंप बाजार, भिवानी स्टैंड व डी पार्क पर शनिवार को गश्त पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed