फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The builder of Omaxe City will have to tell on record how much external and internal development fee from the plot holders

ओमैक्स सिटी के बिल्डर को ऑन रिकार्ड बताना होगा कितना लिया प्लाटधारकों से बाहरी व आंतरिक विकास शुल्क

Tue, 25 Feb 2020 01:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
The builder of Omaxe City will have to tell on record how much external and internal development fee from the plot holders
ओमैक्स सिटी में बिजली, पानी, सीवरेज व सफाई की सुविधाएं देने के लिए गृहमंत्री अनिल विज की हिदायत पर गठित आठ सदस्यीय कमेटी की मंगलवार को दोपहर निगम कार्यालय में मीटिंग होगी। मीटिंग की अध्यक्षता निगम आयुक्त प्रदीप गोदारा करेंगे। जबकि एडीसी महेंद्र पाल के अलावा हुडा, नगर योजनाकार, पब्लिक हेल्थ व बिजली निगम के अधिकारियों के अलावा जिला कष्ट निवारण समिति के सदस्य रमेश भाटिया, सतीश आहुजा और ओमैक्स सिटी निवासी आशीष पाराशर सदस्य के तौर पर मौजूद रहेंगे। मीटिंग में ओमैक्स सिटी की तरफ से लिखित में कमेटी को बताना होगा कि वे प्लाट होल्डर से कितना आंतरिक व बाहरी विकास शुल्क ले रहे हैं। सरकार की तरफ से बिल्डर के तौर लाइसेंस देते समय कितना तय किया गया था। इसके अलावा ओमैक्स सिटी वासियों से भी लिखित में मांगा जाएगा कि उनको क्या-क्या समस्याएं हैं।
विज्ञापन

बता दें कि 14 फरवरी को जिला कष्ट निवारण समिति की मीटिंग थी। मीटिंग में गृहमंत्री अनिल विज ने आठ सदस्यीय कमेटी का गठन किया था। साथ ही हिदायत दी कि कमेटी ओमैक्स सिटी को लाइसेंस मिलने से लेकर अब तक आ रही दिक्कतों की गहराई से जांच पड़ताल करे। इसके लिए कमेटी 19 फरवरी को पहली मीटिंग कर चुकी है। मीटिंग में ओमैक्स सिटी वासियों ने कंपनी पर आरोपों की झड़ी लगा दी थी, लेकिन कंपनी मैनेजर अनिल गुप्ता ने आरोप नकारे, लेकिन दस्तावेज नहीं दे सके थे। अधिकारियों ने कंपनी मैनेजर से लिखित में जवाब मांगा था।
विज्ञापन

निगम ने मांगा था 2.20 करोड़ प्रॉपर्टी टैक्स
पांच दिन पहले हुई मीटिंग में निगम आयुक्त प्रदीप गोदारा ने ओमैक्स सिटी के मैनेजर से बकाया 2.20 करोड़ रुपये बकाया प्रॉपर्टी टैक्स मांगा था। साथ ही टैक्स जमा नहीं कराया तो सख्ती कार्रवाई होगी। अब मंगलवार को निगम प्रशासन बकाया टैक्स भी कंपनी से मांग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाखों खर्च कर सुविधाओं के लिए जद्दोजहद कर रहे 700 परिवार
ओमैक्स सिटी में 700 परिवारों ने लाखों रुपये खर्च करके आशियाना खरीदा था, लेकिन बिजली, पानी, सीवर से लेकर सफाई व सुरक्षा तक के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। यहां तक घरों में सप्लाई किया जाने वाला पानी भी पीने योग्य नहीं है। सीवर की व्यवस्था भी बदहाल है। सड़कें टूटी हुई हैं और सफाई व्यवस्था ध्वस्त है। ओमैक्स सिटी के चारों तरफ चहारदीवारी भी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed