फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The body of a missing girl was found in a canal near Baland village.

Rohtak News: बालंद गांव के पास नहर में मिला लापता युवती का शव

Sun, 19 Oct 2025 01:49 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 19 Oct 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
The body of a missing girl was found in a canal near Baland village.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। शहर के दिल्ली बाईपास के पास जेएलएन नहर के पास से लापता हुई शास्त्री नगर की प्रीति का शव शनिवार को बालंद गांव के पास बरामद हुआ है। बीएससी, बीएड करने के बाद सीईटी की तैयारी कर रही युवती बगैर बताए घर से निकल गई थी।
पुलिस के मुताबिक, शास्त्री नगर के व्यक्ति ने अपनी शिकायत में कहा है कि उसकी बेटी प्रीति सुबह 9 बजे किला रोड पर जाने की बात कहकर घर से निकली थी। इसके बाद वह नहीं लौटी। परिजनों ने शहर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन

पुलिस ने जांच पड़ताल की तो युवती की चप्पलें व मोबाइल फोन जेएलएन व भालौठ ब्रांच के बीच पटरी पर मिला था। इसके बाद पुलिस ने नहर में छानबीन की। परिजनों नेे शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



नवंबर में होनी थी शादी, भाभी के साथ आई थी बाजार

सिटी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रमेश कुमार ने बताया कि पता चला है कि युवती की नवंबर में शादी होनी थी। वह भाभी के साथ बाजार में खरीदारी करने आई थी। भाभी सामान खरीदने लगी। युवती ब्यूटीपार्लर में जाने की कहकर चली गई। उसके बाद नहीं लौटी। जांच के दौरान नहर पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की तो उसमें युवती पटरी पर जाती दिखाई दी। गोताखोरों की मदद से उसे तलाशा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed