फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The bike was climbed on the stomach of the young man, died during treatment

युवक के पेट के ऊपर चढ़ाई थी बाइक, इलाज के दौरान हुई मौत

Wed, 23 Mar 2022 02:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
The bike was climbed on the stomach of the young man, died during treatment
रोहतक। जिले के गांव बनियानी में बाइक सवार ने एक युवक के पेट के ऊपर बाइक चढ़ा दी। गंभीर हालत में घायल को पीजीआई लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के चाचा के बयान पर गांव के युवक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज करवाया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक बनियानी गांव निवासी रामकुमार ने दी शिकायत में बताया कि उसका भतीजा ऋषिराज उर्फ लाला (32) मेहनत मजदूरी का कार्य करता था। 16 मार्च को शाम छह बजे उसका दोस्त मिथुन उसे खेत में बुलाकर ले गया। 20 मार्च को उसके भतीजे ने बताया कि खेत में गए तो रास्ते में गांव का युवक राहुल बाइक पर आया और उसे टक्कर मार दी। साथ ही पेट के ऊपर से बाइक चढ़ा दी। उस समय ऋषिराज ने गांव में ही उपचार करवा लिया। साथ ही कोई एमएलआर नहीं कटवाई। अब 20 मार्च को हादसे के चलते ऋषिराज की तबीयत बिगड़ने लगी। उसे पीजीआई रोहतक में दाखिल करवाया गया, जहां उसने सोमवार को दम तोड़ दिया। मंगलवार को मामले की सूचना पाकर पुलिस पीजीआई पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। साथ ही बाइक चालक राहुल के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed