फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The arrival of paddy in the market decreased, the lifting increased

Rohtak News: मंडी में धान की आवक घटी, उठान में आई तेजी

Sun, 02 Nov 2025 10:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 02 Nov 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
The arrival of paddy in the market decreased, the lifting increased
13...नई अनाजमंडी में धान की सफाई करते मजदूर। संवाद
रोहतक। मंडी में धान की आवक घटने के साथ ही उठान में तेजी आ गई है। हालांकि, किसानों को सीजन की शुरूआत में उठान की धीमी गति के कारण समस्याओं का सामना करना पड़ा था। मंडी में बनाए गए शेड धान के बैग से भरे हुए हैं। किसानों को सड़क पर धान बिछाने के लिए मजबूर होना पड़ा है।
विज्ञापन

भीगने की वजह से कई किसानों के धान काले पड़ गए थे जिसके कारण बदरंग होने से खरीदारों ने खरीदने से इंकार कर दिया था। अब जब पीआर धान की खरीद खत्म होने वाली है तो उठान में तेजी आई है। अधिकारियों का दावा है कि एक हफ्ते में मंडी में धान की खरीद व उठान संबंधी कार्य पूरे कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन

अब तक मंडी में 1,22,854 क्विंटल धान खरीदा जा चुका है जबकि 89,722 क्विंटल का उठान किया गया है। अभी भी 33,132 क्विंटल धान का उठान बाकी है। हर दिन लगभग 4,000 क्विंटल धान का उठान हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम फ्लाइंग के छापे के बाद से उठान की तरफ विशेष ध्यान दिया जा रहा है क्योंकि उठान को घोटाले को जाेड़कर देखा जा रहा था। खरीद होने के बाद भी उस किसान की फसल मंडी से उठती थी जो पैसे दे देता था। हालांकि, अधिकारियों ने घोटाला होने से साफ इंकार किया है लेकिन उसके बाद से खरीद व उठान की तरफ विशेष ध्यान दिया जा रहा है। अब तक मंडी में 1,37,505 क्विंटल धान की आवक हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed