{"_id":"6158bfe68ebc3e61f44c81d3","slug":"the-ambulance-driver-hit-the-bike-the-young-man-died-rohtak-news-rtk6258595145","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंबुलेंस चालक ने मारी बाइक को टक्कर, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एंबुलेंस चालक ने मारी बाइक को टक्कर, युवक की मौत
विज्ञापन
एमडीयू के पास दुर्घटना के बाद मौके पर खड़ी क्षतिग्रस्त एंबुलेंस। संवाद
एमडीयू के पीछे कन्हेली मोड़ के पास तेज गति से आ रहे एंबुलेंस चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इसके बाद एंबुलेंस सड़क किनारे खड़ी गाड़ी से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार श्रीराम नगर निवासी 25 वर्षीय अभिषेक की मौके पर ही मौत हो गई। पीजीआई थाना पुलिस ने एंबुलेंस चालक के खिलाफ लापरवाही से ड्राइविंग करने का केस दर्ज किया है।
पुलिस के मुताबिक श्रीराम नगर निवासी धीरज ने दी शिकायत में बताया कि शनिवार को उसका भाई अभिषेक बाइक से शहर गया था। दोपहर बाद सूचना मिली कि उसके भाई का कन्हेली पुल के पास एक्सीडेंट हो गया है। वह मौके पर पहुंचा तो उसके भाई का शव पड़ा हुआ था। नजदीक ही क्षतिग्रस्त बाइक भी थी। पता चला कि एंबुलेंस चालक ने लापरवाही से ड्राइविंग करते हुए बाइक को टक्कर मारी है, जिसमें उसके भाई की मौत हो गई। सड़क किनारे एक क्षतिग्रस्त एक्सयूवी गाड़ी भी खड़ी थी। पीजीआई थाना प्रभारी इंस्पेक्टर शमशेर सिंह ने बताया कि एंबुलेंस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
डेढ़ साल की बेटी के सिर से उठा पिता का साया
श्रीराम नगर निवासी अभिषेक चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। उसकी डेढ़ साल की बेटी है। हादसे से बेटी के सिर से पिता का साया उठ गया।