फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The accused of shooting his brother-in-law had purchased the pistol two and a half years ago for 30,000 rupees.

Rohtak News: साढ़ू पर गोली चलाने के आरोपी ने ढाई साल पहले 30 हजार में खरीदी थी पिस्ताैल

Fri, 06 Feb 2026 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
The accused of shooting his brother-in-law had purchased the pistol two and a half years ago for 30,000 rupees.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। भिवानी रोड स्थित पांचाल धर्मशाला में 12 दिन पहले शादी समारोह में साढ़ू पर गोली चलाने के मामले में पुलिस ने पुरानी सब्जी मंडी निवासी जीतू को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया है कि उसने 30 हजार रुपये में गोली चलाने के आरोपी जनता कॉलोनी निवासी विकी को देसी पिस्तौल बेची थी।
जांच अधिकारी एएसआई निकेश अहलावत ने बताया कि देव कॉलोनी निवासी सोनू ने शिकायत दी थी कि 23 जनवरी को पांचाल धर्मशाला में उनके साले की शादी थी। वह पत्नी के साथ समारोह में पहुंचे थे। उसका साढ़ू विक्की भी पत्नी के साथ आया हुआ था। उसने शराब पी रखी थी।
विज्ञापन

इसी बीच दोनों के बीच बातचीत के दौरान कहासुनी हो गई। सोनू का आरोप है कि विक्की ने उस पर गोली चला दी। गोली उसके पास से निकलकर दीवार में जा लगी। पुलिस ने आरोपी विक्की को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने पूछताछ में बताया था कि उसने यह देसी पिस्तौल ढाई साल पहले पुरानी सब्जी मंडी निवासी जीतू से 30 हजार रुपये में खरीदी थी। आरोपी जीतू हत्या के केस में गिरफ्तारी के बाद सुनारिया जेल में बंद था। उसे जेल से पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट पर केस में गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed