फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The accused of demanding extortion from two doctors used to follow Lawrence gang

Jind News: दो चिकित्सकों से रंगदारी मांगने का आरोपी लाॅरेंस गैंग को करता था फॉलो

Sun, 10 Aug 2025 11:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 10 Aug 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
The accused of demanding extortion from two doctors used to follow Lawrence gang
10जेएनडी07: नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन रंगदारी मांगने का आरोपी अंकित। पुलिस - फोटो : samvad
जींद। शहर के चिकित्सकों को फोन कर 20-20 लाख की फिरौती मांगने और न देने पर जान से मारने की धमकी देने के आरोपी थुआ निवासी अंकित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लाॅरेंस गैंग को फॉलो करता है और शहर के व्यापारियों, चिकित्सकों और नामी लोगों को धमकी देकर लॉरेंस की तरफ अपनी पहचान बनाना चाहता था। आरोपी पर पहले भी अलग-अलग थानों में चोरी, मारपीट, धोखाधड़ी के चार मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

आरोपी अंकित गूगल से शहर के बड़े कारोबारियों के नंबर सर्च करके उनको रंगदारी के लिए धमकी देता था। पुलिस से बचने के लिए आरोपी बार-बार अपनी लोकेशन बदल रहा था और एक स्थान से दूसरे पर जाकर मोबाइल बंद कर देता था। इसके चलते आरोपी को पकड़ने में पुलिस को दो से तीन दिन का समय लगा।
विज्ञापन

शनिवार को आरोपी पुलिस से बचने के लिए फ्लाईओवर के ऊपर से ही नीचे कूद गया। इससे उसकी टांग में फ्रैक्चर आ गया। फिलहाल आरोपी को नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीआईए इंचार्ज सुखविंद्र की टीम और एसआई कुलवंत और एएसआई संदीप संधू के नेतृत्व में सिविल लाइन पुलिस जींद की टीम ने आरोपी को ट्रैक किया और उसके पीछे लग गई। गांव मोहलखेड़ा के फ्लाईओवर के पास आरोपी को घेर लिया। दोनों ओर से पुलिस से घिरा देख आरोपी ने पुल से छलांग लगा दी। नीचे गिरने के बाद उसकी टांग में चोट लग गई।

यह है मामला
सात अगस्त को सिविल लाइन पुलिस को दी शिकायत में मुस्कान अस्पताल की संचालिका डाॅ. मोनिका पूनिया ने बताया था कि वह अपने अस्पताल में ओपीडी देख रही थी। तभी कई बार अनजान नंबर से कॉल आई। उन्होंने कॉल रिसीव की तो आरोपी ने 20 लाख रुपये की फिरौती मांगी और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आठ अगस्त को सरस्वती आई केयर के मैनेजर नरेश ने शहर थाना पुलिस को बताया था कि उनके पास भी कई कॉल आए लेकिन व्यस्तता के कारण मोबाइल फोन नहीं उठा पाए। इसके बाद आरोपी ने व्हाट्सएप पर मैसेज भेजा और धमकी देते हुए कहा कि रात आठ बजे तक 20 लाख रुपये नहीं दिए तो जान से मार दिए जाआगे।


आरोपी ने स्कूल में चुनी थी अपराध की राह
आरोपी अंकित थुआ गांव में स्कूल में पढ़ते समय ही अपराध के रास्ते पर चला था। आरोपी ने दसवीं तक की पढ़ाई की है। पहली बार गांव में ही आरोपी ने चोरी की थी इसके बाद कुचराना के एक दोस्त की गाड़ी को चोरी किया। इसके अलावा धोखाधड़ी, मारपीट, कैथल में चोरी, आर्म्स एक्ट, जींद में फिरौती के छह मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed