फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The accused in the Magan suicide case is busy with the Maharashtra civic elections, preventing the court from framing charges.

Rohtak News: मगन सुसाइड केस का आरोपी महाराष्ट्र के निकाय चुनाव में व्यस्त, नहीं हो सके कोर्ट में आरोप तय

Fri, 06 Feb 2026 12:22 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
The accused in the Magan suicide case is busy with the Maharashtra civic elections, preventing the court from framing charges.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। मगन सुसाइड केस में वीरवार को मृतक की पत्नी दिव्या व महाराष्ट्र पुलिस के जवान दीपक पर आरोप तय नहीं हो सके, क्योंकि दीपक ने महाराष्ट्र में पंचायत निकाय चुनाव में ड्यूटी लगने के कारण पेशी से छूट मांगी थी। अदालत ने छूट मंजूर करते हुए आरोप तय करने के लिए अब 24 फरवरी की तिथि तय की है।
एसपी की तरफ से गठित एसआईटी अदालत में दिव्या व महाराष्ट्र पुलिस के कांस्टेबल दीपक के खिलाफ 625 पेज की चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। इसमें आरोप है कि दिव्या व दीपक ने मिलकर मगन को आत्महत्या के लिए मजबूर किया था।
विज्ञापन

मगन से लेकर दिव्या ने 1.96 लाख रुपये दीपक के खाते में भेजे थे। सबूत के तौर पर पुलिस की तरफ से बैंक खाते की स्टेटमेंट भी चार्जशीट के साथ जमा करवाई थी। अब अदालत में दोनों आरोपियों पर आरोप तय होने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
दिव्या की सुरक्षा पर नहीं आई अदालत में पुलिस की रिपोर्ट
दो माह पहले दिव्या ने अपने वकील के माध्यम से अदालत में अर्जी दायर करके पुलिस सुरक्षा की मांग की थी। अदालत ने एसपी रोहतक को जांच कर रिपोर्ट मांगी थी। वकील ने बताया कि अभी तक रिपोर्ट नहीं मिली है। ऐसे में दिव्या को सुरक्षा देने या न देने पर कोई निर्णय नहीं हो सका है।

--------
मगन ने वीडियो वायरल कर आत्महत्या का लगाया था आरोप
18 जून 2025 को सूचना मिली थी कि डोभ निवासी मगन ने वीडियो वायरल कर आत्महत्या कर ली है। उसके पिता रणबीर ने बहुअकबरपुर थाने में दी शिकायत में आरोप लगाया था कि बेटे को उसकी पत्नी दिव्या ने अपने प्रेमी दीपक के साथ मिलकर प्रताड़ित किया। आरोपी जमीन बेचकर पैसे देने के लिए दबाव बना रहे थे, इसलिए उसने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर दिव्या को गोवा से गिरफ्तार कर लिया था जबकि दीपक को जांच में शामिल होने की शर्त पर हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत मिल गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed