{"_id":"5eab10c68ebc3e9069550be4","slug":"thank-you-the-doctor-staff-gave-encouragement-took-care-like-family-rohtakcity-news-rtk553061442","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुक्रिया... डॉक्टर-स्टाफ ने बढ़ाया हौसला, परिवार जैसा रखा ख्याल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुक्रिया... डॉक्टर-स्टाफ ने बढ़ाया हौसला, परिवार जैसा रखा ख्याल
विज्ञापन
पीजीआईएमएस में कोरोना को हराकर घर जाती महिला की विदाई पर ताली बजाते स्टाफ सदस्य।
- फोटो : RohtakCity
पीजीआईएमएस में भर्ती कोविड-19 से संक्रमित ककराना की महिला की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आने पर वीरवार को उसे डिस्चार्ज कर दिया गया। एहतियातन उसे अब 14 दिन होम क्वारंटीन किया गया है। घर लौटने की खुशी महिला के चेहरे पर साफ दिखाई दे रही थी। इस दौरान डॉक्टरों, नर्सों व कर्मचारियों का आभार जताते हुए कहा कि हौसला बढ़ाने और घर-परिवार की तरह ख्याल रखने के लिए शुक्रिया। इस दौरान चिकित्सकों ने उसे अपना ध्यान रखने को कहा। यह बात महिला के कोविड-19 संक्रमित पति ने बताई।
तू घरां चाल मैं भी ठीक होतै आया...
अपनी पत्नी का हौसला बढ़ाते हुए कोविड-19 संक्रमित कैंसर पीड़ित रामफूल ने कहा कि तू घरां चाल, मैं भी ठीक होतै ही आया। उसने बताया कि पत्नी कोरोना को हराकर खुशी थी। वह मेरे पास मेरा ख्याल रखने के लिए रुकना चाह रही थी लेकिन बीमारी ही ऐसी है कि सामाजिक दूरी बनाना जरूरी है। इसलिए उसने उसे घर जाकर अपना ख्याल रखने का कहा है। बस जांच रिपोर्ट निगेटिव आने का इंतजार है। वे जल्द साथ होंगे।
गौरतलब है ककराना का बुजुर्ग कैंसर के उपचार के लिए पत्नी के साथ दिल्ली जाता था। इसी दौरान दिल्ली की निजी लैब की जांच रिपोर्ट में वह कोविड संक्रमित पाया गया। इसके बाद पीजीआईएमएस में उसकी और पत्नी के सैंपल जांचे गए, जिसमें दोनों कोविड पॉजिटिव मिले। इसके बाद जिला प्रशासान ने पूरे गांव को कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए आसपास के 13 गांवों को बफर जोन में शामिल किया। सभी की स्क्रीनिंग हुई, साथ ही उनके आसपास और संपर्क में आने वालों के सैंपल लिए गए, गनीमत रही कि सभी की रिपोर्ट निगेटिव मिली। उधर, सांपला के एक मरीज की भी पहली जांच रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। दूसरी जांच रिपोर्ट निगेटिव आते ही उसे भी होम क्वारंटीन किया जाएगा।