{"_id":"653d56647ec1679999034044","slug":"textile-merchant-and-mother-and-son-of-sonipat-died-in-separate-accidents-rohtak-news-c-17-roh1020-281334-2023-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: अलग-अलग हादसों में कपड़ा व्यापारी और सोनीपत के मां-बेटे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: अलग-अलग हादसों में कपड़ा व्यापारी और सोनीपत के मां-बेटे की मौत
विज्ञापन
रोहतक। हिसार और जींद रोड पर हुए सड़क हादसों में सोनीपत जिले के गांव धनाना के मां-बेटे और शौरी मार्केट के कपड़ा व्यापारी की मौत हो गई। इस संबंध में बहुअकबरपुर और सदर पुलिस जांच कर रही हैं।
धनाना गांव निवासी सेवाराम ने बताया कि उसके ताऊ के लड़के जितेंद्र का बेटा जतिन रोहतक में नौकरी करता था। शुक्रवार दोपहर दो बजे जतिन और ताई नीलम बाइक पर मोखरा जा रहे थे। शाम करीब साढ़े तीन बजे पता चला कि वह गांव बहुअकबरपुर के पास दुर्घटना में घायल हो गए हैं। मोखरा निवासी राजेश निवासी ने बताया कि वह अपने दोस्त जतिन के पीछे अपनी बाइक पर चल रहा था। रास्ते में बहुअकबरपुर गांव के पास राजस्थान नंबर की कार ने जीनत की बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। कार से तीन युवक उतरे। इन्होंने अपना परिचय जीत सिंह, छिन्दरपाल, इन्द्रजीत निवासी अनूपगढ़ (राजस्थान) के तौर पर दिया। उसने राहगीरों की सहायता से जतिन और उसकी मां को निजी अस्पताल ले आया जहां देर शाम उन्होंने दम तोड़ दिया। मौका पाकर आरोपी भाग निकले। जतिन के एक बेटे की उम्र 5 तो दूसरे की दो साल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
डंपर की चपेट में आने से शौरी मार्केट के व्यापारी की जान गई :
उधर, टिटौली गांव निवासी जोगेंद्र ने बताया कि वह अपने चाचा मनोज के साथ शौरी मार्केट में कपड़े का कारोबार करता है। शुक्रवार शाम करीब सात बजे बाइक पर दोनों घर के लिए रवाना हुए। जब वे सुंदरपुर गांव के गोल चक्कर पर पहुंचे तो एक डंपर चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। वह तो बच गया, लेकिन डंपर की चपेट में आने से उसके चाचा की मौके पर ही मौत हो गई। एक ऑटो चालक भी डंपर की टक्कर घायल हो गया। मौके का फायदा उठाकर डंपर चालक मौके से फरार हो गया।