फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Testimony of doctor and constable of Delhi Police could not be done

Rohtak News: डॉक्टर और दिल्ली पुलिस के हवलदार की नहीं हो सकी गवाही

Tue, 25 Apr 2023 01:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 25 Apr 2023 01:48 AM IST
विज्ञापन
Testimony of doctor and constable of Delhi Police could not be done
रोहतक। जाट काॅलेज के अखाड़ा हत्याकांड को लेकर सोमवार को जिला अदालत में सुनवाई हुई। एएसजे डॉक्टर गगनगीत कौर की अदालत में एमएलआर काटने वाले पीजीआई के डॉक्टर व वारदात के बाद दिल्ली पहुंचे आरोपी सुखविंदर को हिरासत में लेने वाले हवलदार की गवाही नहीं हो सकी। दोनों ने निजी कारणों से गवाही नहीं दे सके। अब मामले में 10 मई को सुनवाई होगी। पीड़ित पक्ष के वकील जय हुड्डा ने बताया कि फरवरी 2021 में जाट कॉलेज अखाड़ा में छह लोगों को गोली मारी गई थी। अखाड़े के मुख्य कोच मनोज मलिक, उनकी पत्नी साक्षी मलिक, मांठोडी निवासी कोच सतीश, मोखरा निवासी प्रदीप व मथुरा निवासी महिला पहलवान पूजा तोमर की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि मुख्य कोच मनोज के चार वर्षीय बेटे सरताज ने बाद में दम तोड़ दिया था। जबकि अखाड़े के बाहर गोली लगने से घायल हुए निडाना निवासी अमरजीत को समय रहते परिजन गुरुग्राम ले गए, जहां उसकी जान बच गई थी। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अखाड़े के ही कोच सुखविंदर को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed