फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   terror of minister

गृहमंत्री विज के आने की सूचना पर सतर्क हुए नगर निगम के अधिकारी, बाद में पता चला वे आएंगे ही नहीं

Fri, 03 Jan 2020 10:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
terror of minister
गृहमंत्री अनिल विज की आने की सूचना पर नगर निगम कार्यालय के गेट पर आपस में बातचीत करते खुफीया विभा?
रोहतक। नगर निगम में शुक्रवार को माहौल बदला नजर आया। सूचना थी कि गृह मंत्री अनिल विज निजी गाड़ी में बैठकर नगर निगम रोहतक में जांच पड़ताल करने आ रहे हैं। अधिकारियों से लेकर कर्मचारी तक सभी सतर्क हो गए। यहां तक कि प्रॉपर्टी टैक्स ब्रांच के रूम के बाहर लगी एलओ की नेम प्लेट तक कर्मचारियों ने बदल डाली। खुफिया विभाग की टीम भी दफ्तर में पहुंच गई। हालांकि दोपहर बाद पता चला कि विज तो चंडीगढ़ में कैबिनेट की बैठक में व्यस्त हैं। इसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

हुआ यूं सुबह नगर निगम में एक कर्मचारी ने दूसरे साथियों को बताया कि गृह मंत्री अनिल विज निजी वाहन से रोहतक आ रहे हैं। सीधे निगम आफिस आएंगे, जहां फाइलों की जांच पड़ताल करेंगे। विज के तेवर बेहद सख्त रहते हैं। ऐसे में किसी पर भी गाज गिर सकती है। मामला कर्मचारियों से अधिकारियों तक पहुंच गया। पूरे निगम में खबर फैल गई कि विज आ रहे हैं। इसी बीच सूचना पाकर करीब 11 बजे खुफिया विभाग के दो अधिकारी भी निगम प्रांगण में पहुंच गए। वे भी काफी देर तक विज के आने का इंतजार करते रहे। हालांकि दोपहर 1 बजे पता चला कि विज नहीं आ रहे, वे तो चंडीगढ़ कैबिनेट की बैठक में भाग लेंगे, तब जाकर अधिकारी और कर्मचारियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

हाउस की मीटिंग की तिथि तय करेंगे मेयर, आयुक्त ने भेजी फाइल
10 जनवरी को गृह मंत्री अनिल विज जिला कष्ट निवारण समिति की मीटिंग लेने आ सकते हैं। उस मीटिंग से पहले हाउस की मीटिंग रखी जाए या बाद में, यह तय करने के लिए शुक्रवार को निगम आयुक्त प्रदीप गोदारा ने फाइल मेयर के पास भेज दी। अब मेयर बताएंगे कि मीटिंग किस दिन रखी जाए, क्योंकि गृहमंत्री विज पिछले दिनों रोहतक आगमन पर बता चुके हैं कि वे जब भी रोहतक आएंगे, तब अलग से पार्षदों के साथ मीटिंग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed