{"_id":"6154c5168ebc3e69c76de61a","slug":"tension-made-admission-for-students-and-teachers-rohtak-news-rtk625535649","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यार्थियों व शिक्षकों के लिए टेंशन बना एडमिशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यार्थियों व शिक्षकों के लिए टेंशन बना एडमिशन
विज्ञापन
राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में मेरिट लिस्ट देखतीं छात्राएं । अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंडर ग्रेजुएट कक्षाओं में मिशन एडमिशन इस बार विद्यार्थियों, उनके परिजनों और महाविद्यालयों के शिक्षकों के लिए टेंशन बन गया है। उच्च शिक्षा निदेशालय द्वारा कुछ भी स्पष्ट न किए जाने के कारण बुधवार को पूरे दिन असमंजस की स्थिति बनी रही। कुछ कॉलेजों ने मंगलवार को जारी वेटिंग लिस्ट के आधार पर दाखिले किए तो कुछ ने बुधवार को जारी लिस्ट पर। जाट कॉलेज ने दाखिले ही नहीं किए। पोर्टल की रफ्तार बेहद सुस्त होने के कारण फीस जमा नहीं हो सकी। नियमानुसार दाखिले वाले दिन रात के बारह बजे तक फीस जमा होनी चाहिए, लेकिन बड़ी तादाद में ऐसे विद्यार्थी हैं, जिनकी फीस जमा नहीं हुई। निदेशालय ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि उन्हें दूसरा मौका मिलेगा या नहीं।
राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सुबह ही फिजिकल काउंसिलिंग शुरू कर दी गई थी। कॉलेज ने मंगलवार को जारी वेटिंग लिस्ट को आधार बनाकर मेरिट तैयार की। उसके अनुसार वेरिफिकेशन और एडमिशन शुरू कर दिए गए। नए विद्यार्थियों को वीरवार को आने के लिए कह दिया गया। दोपहर 12 बजे उनकी काउंसिलिंग खत्म हुई तभी निदेशालय ने दूसरी वेटिंग लिस्ट जारी कर दी। महारानी किशोरी जाट कन्या महाविद्यालय ने भी मंगलवार की वेटिंग के आधार पर दाखिले किए। वैश्य महिला कॉलेज में पोर्टल नहीं चलने के कारण दाखिला प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी। हिंदू कॉलेज ने मंगलवार की वेटिंग के आधार पर दाखिले किए। लेकिन वहां भी पोर्टल में समस्या के कारण फीस के चालान नहीं निकल सके। सैनी महाविद्यालय ने मंगलवार और बुधवार, दोनों की लिस्टों को मिलाकर मेरिट बनाई। गौड़ कॉलेज में भी मंगलवार की सूची के आधार पर दाखिले हुए। लेकिन फीस जमा नहीं हो सकी। जाट कॉलेज ने बुधवार रात तक मेरिट वेबसाइट पर अपलोड करने की योजना बनाई। यहां विद्यार्थियों को फिजिकल काउंसिलिंग के लिए वीरवार को बुलाया गया है। वैश्य कॉलेज ने भी दोनों लिस्टों को मिलाकर मेरिट बनाई। यहां सिर्फ 15 विद्यार्थियों की ही फीस जमा हो सकी।
बाकी विद्यार्थी भी नहीं भर सके फीस
ग्रेजुएशन के दूसरे और अंतिम वर्ष के विद्यार्थी भी बुधवार को अपनी फीस नहीं भर सके। उच्च शिक्षा निदेशालय के पोर्टल में समस्या जारी रही।
व्हाट्सएप ग्रुप पर पसरा सन्नाटा
उच्च शिक्षा निदेशालय ने निजी और सरकारी कॉलेजों के लिए अलग-अलग व्हाट्सएप ग्रुप बनाए हैं। अभी तक शिक्षक विद्यार्थियों की समस्याएं उन पर डालते थे तो निदेशालय के अधिकारी जवाब देते थे। लेकिन दो दिन से ग्रुप पर सन्नाटा पसरा है। अधिकारी किसी भी बात का जवाब नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
एमडीयू में काउंसिलिंग आज
एमडीयू के गणित विभाग में सत्र 2021-22 में एमएससी गणित ऑनर्स पंचवर्षीय पाठ्यक्रम की एससी वर्ग की एक रिक्त सीट पर प्रवेश के लिए फिजिकल काउंसिलिंग 30 सितंबर को होगी। विभागाध्यक्ष प्रो. राजीव कुमार ने बताया कि पात्र अभ्यर्थी अपने सभी डॉक्यूमेंट के साथ काउंसिलिंग में भाग ले सकते हैं। दाखिला होने पर अभ्यर्थी को 30 सितंबर को ही ऑनलाइन फीस जमा करनी होगी। एमडीयू में पीजी कक्षाओं में दाखिले के लिए पहली मेरिट लिस्ट मंगलवार को जारी हुई थी। उसमें आने वाले विद्यार्थियों ने बुधवार को अपनी फीस जमा करवाई। दूसरी लिस्ट एक अक्तूबर को जारी होगी।