फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Tender allotted for booster to be built at Renkapura at a cost of Rs 1.11 crore

Rohtak News: रैनकपुरा में 1.11 करोड़ से बनने वाले बूस्टर का टेंडर अलॉट

Thu, 06 Nov 2025 11:22 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 06 Nov 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
Tender allotted for booster to be built at Renkapura at a cost of Rs 1.11 crore
4-रैनकपुरा में यहां बनेगा बूस्टर। संवाद
रोहतक। रैनकपुरा वासियों के लिए अच्छी खबर है। अब हर मौसम में उन्हें बूंद-बृंद पानी के लिए नहीं तरसना होगा। यहां बूस्टर का टेंडर अलॉट हो गया है। ठेकेदार अगले सप्ताह से बूस्टर निर्माण शुरू करेगा। इसके लिए विभाग की ओर से करीब 1.11 करोड़ की लागत से ठेकेदार को टेंडर आवंटित कर दिया है। तीन कॉलोनियों के छह हजार लोगों को इसका सीधा फायदा मिलेगा।
विज्ञापन

पुराने शहर के रैनकपुरा क्षेत्र में जलापूर्ति की समस्या पुरानी है। पूरा क्षेत्र टैंकरों पर ही निर्भर है। टैंकरों से जलापूर्ति न होने पर पूरे इलाके में जल संकट छा जाता है। पानी के बिना लोगों का बुरा हाल हो जाता है। गर्मियों में यह समस्या और विकराल हो जाती है। बार-बार लोगों की मांग पर यहां बूस्टर बनाया जाना प्रस्तावित हुआ।
विज्ञापन

यह बूस्टर अमृत-1 के तहत बनाया जाना था लेकिन पुरातत्व विभाग ने काम रोक दिया था। बाद में पुरातत्व विभाग से एनओसी मिली। अब यह कार्य जन स्वास्थ्य विभाग को ही सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि एजेंसी को टेंडर आवंटित हो गया है। अब वर्क ऑर्डर की प्रक्रिया की जारी है। वर्क ऑर्डर जारी होने के बाद ठेकेदार 10 माह में कार्य पूरा करेगा।

इन कॉलोनियों को होगा फायदा
जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बूस्टर निर्माण से खोखराकोट, कबीर कॉलोनी व रैनकपुरा क्षेत्र के लोगों का फायदा होगा। करीब 6 हजार लोगों की अगले वर्ष तक जलापूर्ति की समस्या दूर होगी। फिलहाल, रैनकपुरा क्षेत्र में औसतन छह से 10 टैंकर रोजाना सप्लाई हो रहे हैं।

लोगों की ओर से अधिकारियों को कई बार अवगत करवाया गया। साथ ही, मजबूरन रोड जाम करने की भी स्थिति आई है। अब जाकर विभाग ने बूस्टर निर्माण का टेंडर कर दिया है।


- राजेश गुलिया, रैनकपुरा निवासी।


रैनकपुरा में जलापूर्ति की समस्या लंबे समय से है। यहां बूस्टर निर्माण को लेकर टेंडर हो गया है। वर्क ऑर्डर जारी किए जा रहे हैं। उम्मीद है कि ठेकेदार अगले सप्ताह काम शुरू कर देगा।
- संदीप कुमार, कार्यकारी अभियंता, जन स्वास्थ्य विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article