{"_id":"b7cd9aa5bac7e0b8a2ba0e38e1adaaff","slug":"ten-injured-in-minor-dispute","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामूली कहासुनी पर चले ईंट-पत्थर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मामूली कहासुनी पर चले ईंट-पत्थर
रोहतक/ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2013 07:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कलानौर के वार्ड नंबर 15 में मामूली कहासुनी को लेकर दो पक्षों में जमकर ईंट, पत्थर और लाठियां चली। खूनी संघर्ष में दोनों पक्षों के दस से अधिक लोग घायल हो गए। जिन्हें सामुदायिक केंद्र और पीजीआई में भर्ती कराया गया।
पुलिस ने दोनों पक्षों के 12 महिलाओं समेत 25 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। जांच में सामने आया कि प्लाट को लेकर कहासुनी हुई थी जो देर रात खूनी संघर्ष में बदल गई। मामला दर्ज होने के बाद से ही आरोपी फरार हैं।
पुलिस के अनुसार शनिवार रात राजेश और रामधारी के बीच प्लाट को लेकर मामूली कहासुनी हो गई थी। इसी बात पर दोनों पक्षों के लोग लाठी व फरसे ले आए और उनके बीच खूनी संघर्ष शुरू हो गया।
विज्ञापन
इस बीच दोनों पक्षों की तरफ से जमकर ईंट व लाठी चली, जिससे राजेश पक्ष की तरफ से विद्या, राजेश सहित चार लोग घायल हो गए जबकि रामधारी पक्ष की तरफ से कृष्ण, रामधारी, जगदीश, जगबीर, निर्मला व मोंटी समेत दस से अधिक लोग घायल हो गए। ग्रामीणों ने बीचबचाव कर किसी तरह मामले को शांत करवाया और घायलों को पीजीआई व सामुदायिक केंद्र में भर्ती कराया।
सूचना मिलने पर कलानौर पुलिस मौके पर पहुंची और इस बारे में जांच की। इसके बाद पुलिस ने सामुदायिक केंद्र व पीजीआई जाकर घायलों के बयान भी दर्ज किए। पुलिस ने दोनों पक्षों के 12 महिलाओं समेत 25 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। मामला दर्ज होने के बाद से ही आरोपी फरार हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।