फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Tej Colony's old man dies, 187 positive including 14 children

तेज कॉलोनी के वृद्ध की मौत, 14 बच्चों समेत 187 मिले पॉजिटिव

Fri, 28 Jan 2022 02:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
Tej Colony's old man dies, 187 positive including 14 children
रोहतक। कोरोना का खतरा बना हुआ है। जिले में वीरवार को तेज कॉलोनी के 68 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। इसके अलावा 14 बच्चों समेत 187 नए संक्रमित केस मिले। यही नहीं, बुधवार को भी करीब 160 संक्रमित केस मिले थे। इनमें भी करीब दस बच्चे बताए गए हैं। महामारी के बढ़ते केसों को लेकर स्वास्थ्य विभाग चिंतित है। इसलिए खतरे से निपटने के लिए सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, जिले में वीरवार को सीजन की चौथी मौत की पुष्टि की गई। इसके लिए जिले में मरने वालों का आंकड़ा अब 566 से बढ़ कर 570 पहुंच गया है। महामारी की लहर में मरने वालों का आंकड़ा विभाग ने 566 बताया था। हालांकि बाद में करीब सौ से ज्यादा मौतों का रिकॉर्ड मिलने का दावा किया गया था। विभाग ने जिले में 14 बच्चों समेत 187 संक्रमितों की पुष्टि की है। इसके साथ ही जिले में अब संक्रमितों का आंकड़ा 1046 पहुंच गया है। इनमें से 21 मरीज अस्पताल व शेष घरों में उपचाराधीन हैं। विभाग ने दिन भर में 1765 सैंपल लिए। इनमें से 1278 आरटीपीसीआर व 487 रैपिड एंटीजन केस हैं। जबकि 958 को रिपोर्ट का इंतजार है। जिले के 273 मरीजों को वीरवार को ठीक होने पर छुट्टी दे दी गई। संक्रमण दर 4.61 प्रतिशत, सुधार की दर 94.58 प्रतिशत है।
विज्ञापन

इधर, टीकाकरण अभियान के तहत लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है। इसके तहत वीरवार को 1002 को पहली व 1594 को दूसरी डोज लगाई गई। विभाग अब तक 1480794 वैक्सीन डोज लगा चुका है। इसके अलावा 29697 किशोर व किशोरियों को भी डोज लगाई जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीजीआई में 9 चिकित्सकों समेत 22 कर्मी संक्रमित
पीजीआई में कोरोना संक्रमण का प्रकोप अब भी बना हुआ है। वीरवार को यहां 9 चिकित्सकों समेत 22 स्वास्थ्य कर्मचारी संक्रमित मिले। संस्थान के चिकित्सकों व कर्मचारियों का संक्रमित होने का सिलसिला जारी है। अब तक 250 से ज्यादा चिकित्सक व 550 से अधिक स्वास्थ्य कर्मचारी संक्रमित हो चुके हैं।

वहीं पीजीआई में उचपराधीन कोरोना मरीजों में से वीरवार को एक और की मौत हो गई। इसके अलावा संस्थान ने सूबे सिंह नाम के एक व्यक्ति का शव कोविड नियमों के तहत अंत्येष्टि कराई है। जबकि भूप सिंह नाम के एक व्यक्ति का शव उसके वारिसों को सौंपा है। फिलहाल संस्थान में 30 वर्षीय अज्ञात शव कोरोना रिपोर्ट के इंतजार में रखा है। संस्थान में वीरवार को 22 मरीज भर्ती हुए। जबकि 28 को यहां से छुट्टी दे दी गई। अब संस्थान में 63 मरीज भर्ती हैं। इनमें से 12 ऑक्सीजन पर हैं। इसके अलावा एक हाई फ्लो ऑक्सीजन व पांच वेंटिलेटर पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed