Hindi News
›
Haryana
›
Rohtak News
›
Teenagers used to make tuition pressure to marry, that is why teenager committed suicide
{"_id":"5f874a018ebc3e9be55bb341","slug":"teenagers-used-to-make-tuition-pressure-to-marry-that-is-why-teenager-committed-suicide-rohtakcity-news-rtk57834641","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्यूशन में किशोर बनाता था शादी करने का दबाव, किशोरी ने इसीलिए कर ली आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्यूशन में किशोर बनाता था शादी करने का दबाव, किशोरी ने इसीलिए कर ली आत्महत्या
रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Teenagers used to make tuition pressure to marry, that is why teenager committed suicide
Link Copied
रोहतक। मकड़ौली कलां में एक किशोरी ने सल्फास की गोलियां खाकर जान देदी। आरोप है कि ट्यूशन पढ़ने जाने पर सेंटर में एक किशोर से जान पहचान हो गई वह किशोरी पर शादी का दबाव बनाता था। किशोरी ने अपने घर भी बताया। किशोर के परिजनों से भी शिकायत की, लेकिन वह बाज नहीं आया। लगातार बढ़ते दबाव के कारण किशोरी ने बुधवार सुबह सल्फास की गोलियां खाकर आत्महत्या कर ली। किशोरी के परिजनों ने किशोर और उसके परिजनों के खिलाफ आत्महत्या को मजबूर करने का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में मकड़ौली खुर्द निवासी एक युवक ने बताया कि उसकी बहन ने बुधवार अल सुबह करीब पौने पांच बजे लाढ़ौत निवासी एक लड़के व उसके मां-पिता के दबाव में आकर सल्फास की गोलियां खा लीं। जिसे पीजीआई ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया। इलाज के दौरान करीब साढ़े 8 बजे उसकी मौत हो गई। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसकी बहन ट्यूशन पढ़ने के लिए रोहतक आती थी, वहीं पर आरोपी लड़का भी आता था। जिस वजह दोनों के बीच जान पहचान हो गई थी। आरोपी लड़का कुछ समय बाद लड़की पर शादी का दबाव बनाने लगा। जिस बारे में लड़की ने एक दो बार घर पर भी बताया था। लड़के के परिजनों से शिकायत भी की गई। मगर वह फिर भी लड़की पर शादी का दबाव बना रहा था। इसी दबाव के कारण समाज में बेज्जती के डर से लड़की ने सल्फास की गोलियां खाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।