फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Teachers cooked and served food to children in schools, while bank transactions were affected.

Rohtak News: स्कूलों में अध्यापकों ने खाना बना बच्चों को परोसा, बैंकों में रहा लेन-देन प्रभावित

Fri, 13 Feb 2026 01:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Teachers cooked and served food to children in schools, while bank transactions were affected.
5-रोहतक के बस स्टैंड ​स्थित पंडित श्रीराम शर्मा पार्क में देशव्यापी हड़ताल के दौरान रोष प्रदर्श
रोहतक। केंद्रीय ट्रेड यूनियनों एवं कर्मचारी-मजूदर संगठनों के देशव्यापी हड़ताल का कई विभागों में व्यापक असर देखने को मिला। स्कूलों में मिड-डे मील वर्कर्स के हड़ताल पर जाने पर बच्चों के लिए शिक्षकों ने ही भोजन बनाया और खुद ही परोसा।
विज्ञापन

बिजली निगम में तीन फीडरों पर ब्रेक डाउन होने से लोगों को तीन घंटे तक बगैर बिजली रहना पड़ा। बैंकों में लिपिक वर्ग के हड़ताल पर जाने से दोपहर को लेनदेन प्रभावित हुआ।
विज्ञापन

केंद्रीय ट्रेड यूनियनों एवं कर्मचारी-मजदूर संगठनों के राष्ट्रव्यापी हड़ताल के आह्वान पर वीरवार को पंडित श्रीराम शर्मा पार्क में मजदूर व कर्मचारियों ने रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान कई कार्यालयों की गतिविधियों पर असर पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह 4 बजे चंडीगढ़ की ओर से आने बस में परिचालकों ने आना-कानी की थी लेकिन पुलिस व रोडवेज प्रशासन ने बसों को नहीं रुकने दिया। बिजली निगम में सुविधा केंद्र पर 80 से अधिक शिकायतें पहुंचीं जिनका एक-डेढ़ घंटे में समाधान किया गया। हालांकि, खरावड़ में ट्रांसफॉर्मर खराब होने से चार घंटे
बाद बिजली सेवा बहाल हुई।
पंडित श्रीराम शर्मा पार्क में एकजुट होकर कर्मचारी-मजदूर संगठनों मांगों को लेकर रोष प्रदर्शन किया। बैंक व एलआईसी के कर्मचारी और अधिकारी, एमडीयू गैर शिक्षक कर्मचारी, ग्रामीण चौकीदार, ग्रामीण सफाई कर्मचारी, एजुसेट चौकीदार, आंगनबाड़ी कर्मी, आशा, मिड-डे मील वर्कर, क्रेच वर्कर, मनरेगा मजदूर एवं निर्माण मजदूरों ने मांगों को लागू करने के लिए सरकार को चेतावनी दी।
हड़ताल में मुख्य रूप से मजदूर विरोधी लेबर कोड, वीबी जी रामजी, बैंकिंग और एलआईसी में एफडीआई, अमेरिका के साथ व्यापार डील के खिलाफ, सभी कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, 30,000 रुपये मासिक न्यूनतम वेतन व पुरानी पेंशन बहाली की मांग रही।
पार्क में रोष प्रदर्शन के बाद सोनीपत स्टैंड पर पहुंचकर मजदूर व कर्मचारियों ने ट्रंप-मोदी का पुतला जलाकर हड़ताल समाप्त की। इस दौरान सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात रहा।
-----------
इन मजदूर-कर्मचारी संगठनों ने किया प्रदर्शन
हड़ताल में सर्व कर्मचारी संघ, सीटू, पीएनबी बैंक कर्मी, बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन, एमडीयू गैर शिक्षक संघ, नगर पालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन, एलआईसी एंप्लाइज एसोसिएशन, रिटायर्ड कर्मचारी संघ, छात्र संगठन एसएफआई, ग्रामीण चौकीदार सभा, मनरेगा मेट एवं मजदूर यूनियन, हेमसा, भवन निर्माण कामगार यूनियन, मिड-डे मील वर्कर्स यूनियन, आशा वर्कर्स यूनियन, आंगनबाड़ी वर्कर्स एंड हेल्पर यूनियन, क्रेच वर्कर्स एंड हेल्पर यूनियन, इचिंग ऑटोमोटिव यूनियन, ऑल हरियाणा पावर काॅरपोरेशन वर्कर यूनियन, हुडा विभाग, किसान यूनियन, किसान सभा, जनवादी महिला समिति, पटवारी एसोसिएशन टूरिज्म कर्मचारी, कांग्रेस पार्टी व मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने प्रदर्शन किया।

जनता परेशान न हो, इसलिए रोडवेज का नहीं किया चक्का जाम : लाठर

हरियाणा रोडवेज कर्मचारी साझा मोर्चा के सदस्य जगदीप लाठर ने कहा कि सभी यूनियनों ने पहले ही फैसला ले लिया था कि रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल से आमजन को परेशानी न हो, क्योंकि हर हड़ताल में विभाग की छवि खराब होती है। रोडवेज ने भी चक्के जाम का आह्वान था लेकिन यात्रियों की सुविधा में बसों संचालन नहीं रोका गया, इसीलिए कर्मचारियों ने पार्क में उपस्थित होकर दो घंटे रोष प्रदर्शन किया।


सांपला में बिजली कर्मचारियों ने जताया विरोध

सांपला। शुक्रवार को राष्ट्रव्यापी हड़ताल में सांपला के कर्मचारी भी शामिल रहे। बिजली कर्मचारी यूनियन ने दो घंटे कार्यालय गेट पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कुछ कर्मचारी रोहतक हड़ताल में शामिल हुए। पब्लिक हेल्थ विभाग तहसील में में हड़ताल से कोई काम बाधित नहीं हुआ। संवाद

5-रोहतक के बस स्टैंड स्थित पंडित श्रीराम शर्मा पार्क में देशव्यापी हड़ताल के दौरान रोष प्रदर्श

5-रोहतक के बस स्टैंड स्थित पंडित श्रीराम शर्मा पार्क में देशव्यापी हड़ताल के दौरान रोष प्रदर्श

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed