फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Taylor murder case: 10-10 thousand reward announced on Vikas alias Matri and Amit

टेलर हत्याकांड : विकास उर्फ मटरी व अमित पर 10-10 हजार का इनाम घोषित

Sat, 25 Dec 2021 01:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
Taylor murder case: 10-10 thousand reward announced on Vikas alias Matri and Amit
रोहतक/महम। छह माह पहले हुए रोहित हत्याकांड में आरोपी विकास उर्फ मटरी व उसके साथी अमित पर पुलिस ने 10-10 हजार का इनाम घोषित किया है। टेलर हत्याकांड के बाद सोशल मीडिया पर डाली गई पोस्ट से पुलिस प्रशासन में हलचल है। एसपी उदय सिंह मीणा शुक्रवार को महम पहुंचे और सीआईए प्रथम व महम पुलिस के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने आरोपियाें को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस को दिशा निर्देश दिए। मटरी व अमित की गिरफ्तारी पुलिस की पहली प्राथमिकता में से एक है। कुछ संदिग्ध युवकों से पूछताछ की गई है। उम्मीद है जल्द कामयाबी मिलेगी।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक छह माह पहले सैमाण गांव में रोहित नाम के युवक की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्याकांड में पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन विकास उर्फ मटरी पुलिस के हाथ नहीं आया। उसे गिरफ्तार करने के लिए सीआईए प्रथम ने कलानौर में दबिश दी थी, लेकिन आरोपी फरार होने में कामयाब हो गया था। अब सैमाण गांव में वीरवार को दिनदहाड़े टेलर अशोक की हत्या कर दी गई। अशोक को नजदीक से गोलियां मारी गई। हत्या के बाद सोशल मीडिया पर मटरी के नाम से पोस्ट डाली गई, जिसमें कहा गया कि अभी सैमाण में हत्याओं का सिलसिला जारी रहेगा। इससे गांव में दहशत का माहौल है। शुक्रवार को महम पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद अशोक का शव परिजनों को सौंप दिया। साथ ही पुलिस सुरक्षा के बीच शाम को अंतिम संस्कार करवाया गया।
विज्ञापन

वर्जन
विकास उर्फ मटरी व अमित पर 10-10 हजार का इनाम घोषित हो चुका है। रोहित हत्याकांड के बाद अब जगदीश हत्याकांड में मटरी की तलाश है। पुलिस की चार टीम लगातार छापे मार रही हैं। कुछ संदिग्ध युवकों से पूछताछ हुई है। आरोपियों की गिरफ्तारी पुलिस की प्राथमिकता में से एक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- उदय सिंह मीणा, पुलिस अधीक्षक रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed