फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Target to plant paddy crop in 75 thousand hectares

Rohtak News: 75 हजार हेक्टेयर में धान की फसल लगाने का लक्ष्य

Mon, 01 Jul 2024 12:10 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
Target to plant paddy crop in 75 thousand hectares
01... सांपला ।
सांपला। जिले में मानसून ने दस्तक दे दी है। मौसम बदलते ही किसानों ने धान रोपाई की तैयारी शुरू कर दी है। 20 जुलाई तक 80 प्रतिशत धान की रोपाई पूरी होने का अनुमान है।
विज्ञापन

खरीफ की फसलों में धान किसानों की नकदी फसल है। यह करीब 120 दिन में पककर तैयार हो जाती है। जिले के किसानों की इस फसल के प्रति काफी रुचि बढ़ी है। कृषि विभाग ने इस बार जिले में करीब 75 हजार हेक्टेयर में धान की फसल लगाने का लक्ष्य रखा है। कृषि विभाग की ओर से किसानों को सीधी बिजाई के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है। कृषि विभाग का 15 हजार हेक्टेयर में सीधे बिजाई कराने का प्रयास है। उनका कहना कि सीधी बिजाई करने से किसानों का काफी खर्च बचेगा।
विज्ञापन

मौसम विभाग के मुताबिक अगले चार-पांच दिनों तक लगातार बारिश की संभावना जताई है। इससे किसान खुश हैं। कुछ किसानों ने तो धान की रोपाई का काम शुरू कर दिया है। जुलाई के पहले सप्ताह में धान रोपाई का काम तेजी से शुरू होगा। इलाके में ज्यादातर किसानों की ओर से वनस्पति धान की रोपाई की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धान की रोपाई का काम ज्यादातर प्रवासी मजदूरों द्वारा किया जाता है। जिले के जिन गांवों में धान की रोपाई की जानी है उनमें बिहार व दूसरे राज्यों से मजदूर आने शुरू हो गए हैं। अब तक करीब 2000 प्रवासी मजदूर पहुंच गए हैं। किसानों को प्रेरित किया जा रहा है कि वह सीधी बजाई करें। इससे उनका खर्च कम होगा। बिजाई से पहले भूमि की अच्छी तरह जुताई कर लें।
सुरेंद्र कुमार, कृषि उपनिदेशक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed