फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Tanks of water houses dry up, water crisis deepens

Rohtak News: जलघरों के टैंक सूखे, गहराया जल संकट

Mon, 13 May 2024 06:10 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2024 06:10 AM IST
विज्ञापन
Tanks of water houses dry up, water crisis deepens
नहरी टर्म पर भरे गए इलाके के 58 जलघरों के टैंक खाली हो चुके हैं और इसके चलते इलाके में पेयजल संकट गहराया हुआ है। शहर के दोनों जलघरों के टैंकों में भी पानी तलहटी में पहुंच चुका है। दो सूख चुके हैं। जन स्वास्थ्य विभाग ट्यूबवेल से पानी की आपूर्ति कर रहा है। दो लाख की आबादी इस समय पेयजल संकट झेल रही है। नहरों में पानी पहुंचने के बाद ही उन्हें पेयजल संकट से राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


इस समय कस्बे और गांवों में ट्यूबवेल का पानी सप्लाई किया जा रहा है। इसको लोग किसी भी काम में इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं। वहीं, सिंचाई विभाग का तर्क है कि नहरों में पानी आते ही जन स्वास्थ्य विभाग से तालमेल कर जलघरों और तालाबों को प्राथमिकता से भरा जाएगा।
विज्ञापन

इस बार नहरों में पानी की टर्म ठीक न होने से इलाके के जलघरों में अब पानी खत्म हो गया है। शहर के दोनों जलघरों के चारों वाटर स्टोरेज टैंक खाली हो चुके हैं। ग्रामीण क्षेत्रों के जलघरों की भी यही स्थिति है। गर्मी में पेयजल को लेकर अब हालात खराब होने लगे हैं। मजबूरी वश शहरवासी इस समय पानी के टैंकर व कैंपर खरीदने को विवश हैं। इस समय विभाग दस ट्यूबवेलों से कस्बे में पानी की आपूर्ति कर रहा है। शहर में नियमित पेयजल आपूर्ति न होना भी बड़ी समस्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कम भंडारण क्षमता के चलते बन रहा पेयजल संकट
शहर में पानी की स्टोरेज क्षमता कम है और इस वजह से समय-समय पर पानी का संकट बना रहता है। शहर के लिए कम से कम एक माह की स्टोरेज क्षमता होनी चाहिए, तब जाकर पानी की किल्लत दूर हो सकती है। विभाग ने पेयजल स्टोरेज क्षमता बढ़ाने के लिए नए वाटर टैंक निर्माण की योजना तैयार कर रखी है, लेकिन वो अभी कागजों तक सीमित है।
लोग बोले
450 से 500 रुपये में खरीद रहे पानी के टैंकर
मोहन, रविंद्र, सतीश, नरेंद्र, रवि, सुनीता और सावित्री आदि ने बताया कि पेयजल संकट गहराने से उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मजबूरी वश 450 से 500 रुपये देकर टैंकरों को खरीदना पड़ रहा है। घरों में एक सप्ताह में एक टैंकर पानी की खपत है।

नहरों में पानी पहुंचते ही सभी जलघरों और तालाबों को प्राथमिकता से भर दिया जाएगा। हमारी टीमें लगातार साइटों का निरीक्षण भी करेंगी। इंडेंट हम भेज चुके हैं और जल्द ही नहरों में पानी आने की उम्मीद हैं। लोग व्यर्थ पानी न बहाए। - अनिल कुमार, एसडीओ, सिंचाई विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed