फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Tanish Dalal and Sakshi top the long jump, Sahil and Nikita dominate the shot put.

Rohtak News: लंबी कूद में तनिष दलाल व साक्षी अव्वल, शॉट पुट में साहिल व निकिता छाए

Tue, 07 Apr 2026 12:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Tanish Dalal and Sakshi top the long jump, Sahil and Nikita dominate the shot put.
26-रोहतक अखिल भारतीय जाट सूरमा स्मारक महाविद्यालय के खेल मैदान में आयोजित प्रतियोगिता के दौरान - फोटो : 1
रोहतक। जाट महाविद्यालय में खेलकूद प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में लंबी कूद में तनिष दलाल ने प्रथम, यश ने द्वितीय व दक्ष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में साक्षी ने प्रथम, खुशी ने द्वितीय व पलक ने तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

जाट महाविद्यालय में सोमवार को 80वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जाट शिक्षण संस्था के प्रधान गुलाब सिंह दिमाना ने खिलाडियों और कर्मचारियों से कहा कि मेहनत जारी रखें, भविष्य में और भी बेहतर खेल सुविधाएं देने की जिम्मेदारी हमारी है।
विज्ञापन

इस दौरान प्राचार्य प्रो. जोगेंद्र सिंह दहिया, कन्वीनर प्रो. बलराज देशवाल, खेल विभाग के अध्यक्ष डॉ. सुखबीर सिंधु, संतोष नांदल सहित बेनिश ग्लोबल फाउंडेशन के सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5000 व 1500 मीटर दौड़ में धीरज प्रथम
5000 व 1500 मीटर दौड़ में धीरज प्रथम रहे। 200, 400 और 800 मीटर में निखिल प्रथम रहे। 100 मीटर दौड़ में प्रथम और शॉट पुट में साहिल धनखड़ पहले स्थान पर रहे। भाला फेंक में शिवा चौधरी प्रथम रहे। 400 और 5000 मीटर दौड़ में ऋतु राज प्रथम रही। 100, 200 व 800 मीटर दौड़ में मुस्कान प्रथम रही। शॉट पुट में निकिता व भाला फेंक में निशा प्रथम रही।

----------
नींबू-चम्मच दौड़ में डॉ. शिल्पा अव्वल
100 मीटर दौड़ में 60 वर्षीय रणबीर मलिक प्रथम व 66 वर्षीय ईश्वर सिंह दलाल द्वितीय रहे। स्टाफ प्रतियोगिताओं की महिला वर्ग 100 मीटर दौड़ में डॉ. प्रियंका प्रथम, डॉ. चेतना द्वितीय व डॉ. प्रीति तृतीय रहीं। 100 मीटर पुरुष में दीपक प्रथम, डॉ. सोनू द्वितीय व सोनू तृतीय रहे। नींबू-चम्मच दौड़ में डॉ. शिल्पा प्रथम, डॉ. चेतना द्वितीय व डॉ. प्रियंका तृतीय रहीं। म्यूजिकल चेयर में स्वीटी बेनिवाल प्रथम, डॉ मोनिका द्वितीय व संतोष नांदल तृतीय रहीं।

26-रोहतक अखिल भारतीय जाट सूरमा स्मारक महाविद्यालय के खेल मैदान में आयोजित प्रतियोगिता के दौरान

26-रोहतक अखिल भारतीय जाट सूरमा स्मारक महाविद्यालय के खेल मैदान में आयोजित प्रतियोगिता के दौरान - फोटो : 1

26-रोहतक अखिल भारतीय जाट सूरमा स्मारक महाविद्यालय के खेल मैदान में आयोजित प्रतियोगिता के दौरान

26-रोहतक अखिल भारतीय जाट सूरमा स्मारक महाविद्यालय के खेल मैदान में आयोजित प्रतियोगिता के दौरान - फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed