फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   take one rupee for sports facility, take one rupee from contries citizen

खेल सुविधाओं के लिए देशभर के छात्रों से लिया जाएगा एक-एक रुपया 

Sat, 09 Apr 2016 01:06 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/रोहतक
अमर उजाला/ब्यूरो/रोहतक Updated Sat, 09 Apr 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
take one rupee for sports facility, take one rupee from contries citizen
र्स्पोटस - फोटो : sports
देशभर में खेल सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए अब फंड का कमी नहीं रहेगी। सब कुछ ठीक रहा तो आने वाले समय में देश भर की यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेने वाले विद्यार्थियों से खेल सुविधाओं के नाम पर एक-एक रुपया लिया जाएगा। स्पोर्ट्स डवेलपमेंट फंड के नाम से लिए जाने वाले एक-एक रुपये से न केवल खेल गतिविधियों में सुधार होगा, बल्कि खिलाड़ियों को भी लाभ मिलेगा। अखिल भारतीय विश्वविद्यालय संघ की स्पोर्ट्स बोर्ड की बैठक में इस प्रस्ताव पर सहमति दे दी गई है। 
विज्ञापन


देशभर में 749 यूनिवर्सिटी हैं। इसमें स्टेट, प्राइवेट और सेंट्रल यूनिवर्सिटी सभी शामिल हैं। इन यूनिवर्सिटी में से लगभग 300 यूनिवर्सिटी ही खेल गतिविधियों में सक्रिय हैं। यूनिवर्सिटी स्तर पर खेल सुविधाओं को बेहतर बनाने को लेकर अक्सर फंड की समस्या रहती है। फंड की कमी होने के कारण समय पर बड़ी खेल गतिविधियां भी नहीं हो पाती।
विज्ञापन


खेल गतिविधियों में सुधार कैसे करें, इस पर मंथन के लिए बीते दिनों एमडीयू में अखिल भारतीय विश्वविद्यालय संघ की स्पोर्ट्स बोर्ड की बैठक हुई। इसमें देश भर की यूनिवर्सिटी से आए कुलपति और खेल अधिकारियों समेत अन्य पदाधिकारियों ने भाग लिया था, जिसमें सभी ने सुझाव भी दिए। निर्णय हुआ कि फंड की कमी को दूर करने के लिए देश भर की यूनिवर्सिटी में नियम लागू किया जाएगा। एडमिशन के समय सभी विद्यार्थियों से स्पोर्ट्स डवेलपमेंट फंड के नाम से एक-एक रुपया लिया जाए, जो सीधा विश्वविद्यालय संघ के पास जाएगा। एक-एक रुपये से अधिक भार भी नहीं पड़ेगा और खेल सुविधाओं के लिए फंड भी आएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जनरल काउंसिल से मंजूरी मिलना बाकी 
प्रस्ताव पर अंतिम मुहर दिल्ली में होने वाली जनरल काउंसिल की बैठक में ही लगेगी। जनरल काउंसिल की मंजूरी मिलने के बाद इसे लागू कर दिया जाएगा। 

यूं बोले कुलपति 
स्पोर्ट्स बोर्ड की बैठक में यह प्रस्ताव आया है, लेकिन अभी इसके मिनट्स पास नहीं हुए हैं। खेल सुविधाओं को सुधारने के लिए यह एक बेहतर प्रयास होगा। 
- प्रो. बिजेंद्र कुमार पूनिया, कुलपति, एमडीयू।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed