{"_id":"61c0db21b28ee4645d3f4104","slug":"take-back-the-victim-s-case-the-accused-is-throwing-dirt-in-the-house-rohtak-news-rtk633338919","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीड़िता केस वापस ले ले, आरोपी घर में फेंक रहा गंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीड़िता केस वापस ले ले, आरोपी घर में फेंक रहा गंदगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। शहर में एक महिला शिक्षक का आरोप है कि छेड़छाड़ व मारपीट का आरोपी पड़ोस में ही रहता है, जो घर पर गंदगी फेंक कर तंग कर रहा। ताकि वह अदालत में चल रहे केस को वापस ले लूं। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ संक्रमण फैलाने व धमकी देने का केस दर्ज किया है।
पुलिस के मुताबिक महिला ने दी शिकायत में बताया कि वह निजी स्कूल में शिक्षिका के तौर पर कार्यरत है। उसने 2017 में पड़ोसी युवक के खिलाफ मारपीट, छेड़छाड़ व जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज करवाया था, जो अदालत में विचाराधीन है। इसी की रंजिश रखते हुए आरोपी अपने मकान की छत से गंदगी, कांच व ईंट पत्थर फेंकता है। इस कारण वह अपने कमरे के दरवाजे व खिड़की तक नहीं खोल सकती है। इतना ही नहीं, कई बार जान से मारने की धमकी दे चुका है। आरोपी कहता है, केस उठा लो, नहीं तो जान से मार देगा। अगर केस में गवाही दी तो अच्छा नहीं रहेगा। इससे उसका परिवार डरा हुआ है। साथ ही गंदगी के चलते उसके घर में संक्रमण फैल सकता है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके पास आरोपों से जुड़ी फोटो व वीडियो फुटेज भी हैं, जिनको पेन ड्राइव में सुरक्षित रखा हुआ है।