{"_id":"65a96472cf8e4760380b24db","slug":"tableaux-were-taken-out-in-baniyani-village-in-the-life-consecration-of-ram-lala-rohtak-news-c-17-roh1020-340768-2024-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: राम लला की प्राण प्रतिष्ठा में बनियानी गांव में झांकियां निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: राम लला की प्राण प्रतिष्ठा में बनियानी गांव में झांकियां निकाली
Thu, 18 Jan 2024 11:18 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Thu, 18 Jan 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
कलानौर। खंड के गांव बनियानी में शिव मंदिर सेवा समिति द्वारा रामलला के लिए भव्य झांकी व कलश यात्रा का आयोजन किया गया। रामलला की जन्म भूमि अयोध्या नगरी से कलश तथा अक्षत शिव मंदिर बनियानी में पहुंचे। मंदिर में कलश तथा साथ आए अतिथि गणों का सहृदय स्वागत किया गया।
तत्पश्चात कलश यात्रा में झांकी का आयोजन किया व यात्रा का आरंभ शिव मंदिर बनियानी, राम मंदिर, नीलकंठ महादेव मंदिर, श्री हनुमान मंदिर से होते हुए शिव मंदिर बनियानी में समाप्त हुई। यात्रा में सभी ग्राम वासियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया तथा अयोध्या नगरी में हो रहे रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की शुभकामनाएं दी। यात्रा में विशेष रूप से सुखबीर नाथ, नरेश मुनि अत्री, विश्व हिंदू परिषद जिला मंत्री सतीश कलानौर, प्रखंड मंत्री विजय पवार, ओमप्रकाश ,नरेश महेंद्र, उमेद, बंसी बीज, विकास, सुमन मौजूद रहे।