फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Sweets, Rakhis, and gifts generated

Rohtak News: मिठाई, राखी व गिफ्ट बाजार में हुआ 10 करोड़ का कारोबार

Sat, 29 Aug 2026 01:56 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Sweets, Rakhis, and gifts generated
फोटो 83 : मेन बाजार में शुक्रवार को रक्षाबंधन के दिन राखियां खरीदती महिलाएं। संवाद - फोटो : Samvad
बहादुरगढ़। रक्षाबंधन के त्योहार को लेकर मिठाई, राखी और गिफ्ट बाजार में खूब रौनक रही। दो दिन में रक्षाबंधन पर करीब 10 करोड़ रुपये का कारोबार होने का अनुमान है। शुक्रवार को मिठाई की दुकानें सुबह से देर शाम तक गुलजार रहीं। चॉकलेट और गिफ्ट पैक की भी खूब बिक्री हुई। भाइयों ने बहनों को उपहार में स्मार्टवॉच और महंगे मोबाइल फोन भी दिए।
विज्ञापन


लाल चौक के नजदीक मिठाई विक्रेता रमेशचंद्र और काठमंडी स्थित मिष्ठान भंडार के संचालक सुभाष ने बताया कि इस बार रक्षाबंधन पर उम्मीद से कहीं अधिक कारोबार हुआ। त्योहार से पहले चीनी के दाम बढ़ने के बावजूद लोगों ने जमकर खरीदारी की।
विज्ञापन


मोबाइल विक्रेता अरुण अरोड़ा ने बताया कि शहर में बड़ी संख्या में मोबाइल फोन बिके। इनमें 10 से 15 हजार रुपये की कीमत वाले मोबाइल की मांग अधिक रही, जबकि कुछ मोबाइल 20 से 30 हजार रुपये तक के भी बिके। मेन बाजार के घड़ी विक्रेता अतुल ने बताया कि स्मार्टवॉच की बिक्री भी अच्छी रही। एक से पांच हजार रुपये की कीमत वाली स्मार्टवॉच की मांग अधिक रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्राफा कारोबारी जगदीश एलाबादी और रेलवे रोड के ज्वैलर्स पवन वर्मा ने बताया कि शहर में चांदी की सैकड़ों राखियां बिकीं। चांदी की राखियों की मांग लगातार बढ़ रही है। राखी कारोबारी विकास ने बताया कि पिछले तीन दिनों में बिक्री तेज रही। उन्होंने 22 अगस्त से ही दुकान सजा ली थी। ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने त्योहार से दो दिन पहले, जबकि शहरवासियों ने रक्षाबंधन की पूर्व संध्या और शुक्रवार को राखियों की खूब खरीदारी की। कारोबारियों के अनुसार महंगाई के बावजूद बाजार में बिक्री पर खास असर नहीं पड़ा।

-फोटो 83 :
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed