{"_id":"8744b21fb816b99dd0daef070953d578","slug":"suspense-on-phd-student-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"साथी के कमरे से मिला पीएचडी छात्रा का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साथी के कमरे से मिला पीएचडी छात्रा का शव
रोहतक/ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2013 11:22 PM IST
विज्ञापन
दयानंद मठ के पास संस्कृत से पीएचडी कर रही एक छात्रा का शव संदिग्ध
विज्ञापन
परिस्थितियों में उसके सहपाठी के कमरे में मिला। कमरे में लगे हुक में उसकी
चुन्नी भी लटक रही थी।
आशंका जताई जा रही है कि रेवाड़ी निवासी छात्रा सुषमा यादव की गला दबाकर हत्या की गई है। जांच पड़ताल में खुलासा हुआ कि छात्रा अपने साथी से मिलने यहां अकसर आती थी। घटना के बाद से ही उसका साथी मुजफ्फरनगर निवासी युवक पीयूष फरार है। पीयूष भी उसके साथ ही एमडीयू से संस्कृत में पीएचडी कर रहा है। पुलिस ने इस संबंध में मृतका के परिजनों को भी सूचना दे दी है। समाचार लिखे जाने तक एफएसएल की टीम मौके पर ही जांच पड़ताल में जुटी हुई थी। बताया जा रहा है कि हाल ही में छात्रा की शादी हुई थी।
पुलिस के अनुसार बुधवार शाम को छात्रों ने दयानंद मठ के पास एक कमरे में एमडीयू से संस्कृत में पीएचडी कर रही रेवाड़ी निवासी सुषमा यादव का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा हुआ देखा। छात्रा का शव पड़ा होने की सूचना मिलने पर वहां हड़कंप मच गया और आसपास कमराें में रह रहे छात्र व अन्य लोग मौके पर एकत्रित हो गए। अन्य छात्रों ने पुलिस को बताया कि मुजफ्फरनगर निवासी पीयूष इस कमरे में रहता है और छात्रा उससे मिलने आती थी। पुलिस ने घटना की जानकारी मृतका के परिजनों को दे दी है। पुलिस का मानना है कि हो सकता है कि छात्रा की हत्या की गई हो।