फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Suspects searched in slums and BPL residences by conducting intensive investigation

सघन जांच अभियान चलाकर झुग्गियों और बीपीएल आवासों में तलाशे संदिग्ध

Thu, 16 Sep 2021 12:29 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
Suspects searched in slums and BPL residences by conducting intensive investigation
रोहतक। पुलिस की अलग-अलग टीमों ने बुधवार को शहर क्षेत्र में सघन जांच अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने रेलवे लाइन के किनारे बनी झुग्गी-झोंपड़ियों और बीपीएल आवासों में संदिग्धों की तलाश की। सीआईए व दो थानों की टीम ने यहां रह रहे प्रवासी लोगों से पूछताछ भी की।
विज्ञापन

डीएसपी कृष्ण कुमार लोहचब के नेतृत्व में प्रभारी थाना पीजीआईएमएस शमशेर सिंह, प्रभारी निरीक्षक आर्य नगर विरेंद्र सिंह व प्रभारी एविटी स्टाफ गोवर्धन सिंह ने अपनी टीम सहित रोहतक गोहाना रेलवे लाइन के साथ लगते क्षेत्र में जांच अभियान चलाया। वहीं डीएसपी गोरखपाल के नेतृत्व में प्रभारी थाना शहर राकेश कुमार व प्रभारी थाना पुरानी सब्जी मंडी देवेंद्र सिंह ने अपने थानों की टीम सहित रोहतक से जींद व रोहतक से भिवानी जाने वाली रेललाइन के साथ लगते एरिया में अभियान चलाया है। उधर, डीएसपी सज्जन कुमार के नेतृत्व में प्रभारी थाना अर्बन एस्टेट प्रहलाद सिंह व प्रभारी सीआईए-2 नरेश कुमार ने बीपीएल आवास सनसिटी व सेक्टर-4 में जांच अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की। साथ ही किराये पर रह रहे लोगों की तस्दीक की। रोहतक पुलिस द्वारा चलाया गया अभियान देर रात तक जारी रहा है। एसपी राहुल शर्मा ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए जिले में सघन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने झुग्गी-झोंपड़ियों और बीपीएल आवासों में संदिग्धों की तलाश की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed