फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Supwa students' protest turned into indefinite strike

सुपवा विद्यार्थियों का विरोध अनिश्चितकालीन धरने में बदला

Fri, 26 Aug 2022 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 26 Aug 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Supwa students' protest turned into indefinite strike
सुपवा के बाहर अपनी मांगों को लेकर धरना देते फिल्म एंड टेलिविजन विभाग के विद्यार्थी। विज्ञप्ति
पीएलसी सुपवा के फिल्म एंड टीवी विभाग के विद्यार्थियों का धरना प्रदर्शन अब अनिश्चितकालीन धरने में बदल गया है। विद्यार्थियों ने वीरवार को विवि के बाहर अपना अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया। यही नहीं, एसडीएम को शिक्षामंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने कहा कि विवि प्रशासन हठी रवैया अपनाए हुए है। पाठ्यक्रम में सुधार, शिक्षक, सुविधाएं व अन्य मांगों को लेकर विद्यार्थी आवाज उठा रहे हैं। इसे नहीं सुना जा रहा है। इसी कड़ी में सभी ने मिलकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने कहा कि अपने हक के लिए पिछले दो महीने से संघर्षरत हैं। इसके बावजूद प्रशासन मामले में संज्ञान नहीं ले रहा है। इस अन्यायपूर्ण कदम के खिलाफ 14वें इंटरनेशनल डॉक्यूमेंट्री व शॉर्ट फिल्म केरला फिल्म फेस्टिवल तिरुवनंतपुरम में आवाज उठाई जाएगी। यह फेस्टिवल 26 से 31 अगस्त तक चलेगा। सुपवा की भी चार फिल्मों का इसमें चुनाव हुआ है। ये फेस्टिवल में दिखाई जाएंगी। फिल्म फेस्टिवल के जरिये विद्यार्थी अपनी समस्याओं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed