फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Supporters danced to drum in Rohtak after Nayab Saini became Chief Minister

Haryana: नायब सैनी के मुख्यमंत्री बनने पर रोहतक में ढोल पर थिरके समर्थक, जयहिंद के तंबू में पहुंची पुलिस

Thu, 17 Oct 2024 02:56 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 17 Oct 2024 02:56 PM IST
सार

जयहिंद ने कहा था कि यदि उनकी मांग पूरी नहीं की गई तो वे पंचकूला जाकर प्रदर्शन करेंगे। इसको देखते हुए पुलिस ने सुबह जयहिंद के राजीव गांधी स्टेडियम रोड स्थित तंबू में पहुंचकर उन्हें नजरबंद कर दिया।

विज्ञापन
Supporters danced to drum in Rohtak after Nayab Saini became Chief Minister
भाजपा समर्थक - फोटो : संवाद

विस्तार

नायब सैनी के प्रदेश के दोबारा मुख्यमंत्री बनने पर रोहतक के सुखपुरा चौक पर समर्थकों ने ढोल बजाकर जश्न मनाया। समर्थकों ने मिठाई बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया और इस अवसर पर नायब सैनी की जमकर तारीफ की।

विज्ञापन

भाजपा के युवा नेता सुरेंद्र माड़ू ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी ने 56 दिनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी नीतियों को प्रदेश में लागू किया है। उन्होंने विधानसभा चुनाव में जनता से वादा किया है कि प्रदेश का विकास तेजी से आगे बढ़ेगा। माड़ू ने बताया कि प्रदेश की जनता ने नायब सैनी पर विश्वास जताते हुए उन्हें 48 सीटें दी हैं। वीरवार को नायब सैनी और उनके मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में शपथ ली, जिससे पूरे प्रदेश में खुशी का माहौल है।

विज्ञापन


जयहिंद ने कहा कि मुख्यमंत्री से मांग की थी कि शपथ लेने से पहले 25,000 युवाओं को जॉइनिंग पत्र दिए जाएं। जयहिंद ने कहा था कि यदि उनकी मांग पूरी नहीं की गई तो वे पंचकूला जाकर प्रदर्शन करेंगे। इसको देखते हुए पुलिस ने सुबह जयहिंद के राजीव गांधी स्टेडियम रोड स्थित तंबू में पहुंचकर उन्हें नजरबंद कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed