फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Superintendent of Police Arsh Verma heard the complaints of the people in Mahendragarh office

Rohtak News: पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा ने महेंद्रगढ़ कार्यालय में सुनी लोगों की शिकायतें

Wed, 31 Jul 2024 12:22 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
Superintendent of Police Arsh Verma heard the complaints of the people in Mahendragarh office
फोटो संख्या: 74 लघुसचिवालय ​​स्थित कार्यालय में पुलिस अधीक्षक अर्श कुमार लोगों की समस्या सुनते
महेंद्रगढ़। पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा महेंद्रगढ़ क्षेत्र व आसपास के लोगों की शिकायत सुनने के लिए मंगलवार को कार्यालय में पहुंचे और लोगों की शिकायतें सुनकर उनका समाधान किया। एसपी ने लोगों की शिकायतें सुनकर और मौके पर समाधान करते हुए समस्याओं से संबंधित अधिकारी, कर्मचारी को फोन कर आवश्यक निर्देश दिए। एसपी ने शिकायतों पर संबंधित को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने एक–एक शिकायत को ध्यानपूर्वक सुनते हुए मामले निपटाए। एसपी ने शिकायतें संबंधित अधिकारियों को अग्रेषित करते हुए इन्हें तय समय में पूरा करने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी शिकायत को पेंडिंग में न डालें। थाने में आने वाले फरियादियों की शिकायतें सुने और त्वरित कार्रवाई करें। इस दौरान एसपी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले जांच अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। जांच अधिकारियों के द्वारा दिए गए तय समय में मामलों का निपटारा करने को लेकर आज उन्हें पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed