फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Students will now be able to do UG and PG courses sitting at home from MDU

Rohtak News: एमडीयू से अब घर बैठे यूजी और पीजी कोर्स कर सकेंगे विद्यार्थी

Fri, 04 Aug 2023 01:34 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 04 Aug 2023 01:34 AM IST
विज्ञापन
Students will now be able to do UG and PG courses sitting at home from MDU
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के सेंटर फॉर डिस्टेंस एंड ऑनलाइन लर्निंग (सीडीओई) के तत्वावधान में विद्यार्थी अब घर बैठे ऑनलाइन पढ़ाई कर सकेंगे। ऑनलाइन पाठ्यक्रम में स्नातक (यूजी) और स्नातकोत्तर (पीजी) कोर्स कराए जाएंगे। यह कहना है एमडीयू-सीडीओई निदेशक प्रो. नसीब सिंह गिल का। वह वीरवार को अपने कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नए सत्र से सीडीओई के तत्वावधान में बीए, एमए-हिंदी, इतिहास, राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र व लोक प्रशासन के ऑनलाइन पाठ्यक्रम प्रारंभ किए गए हैं। एम.कॉम व एमएससी-गणित पाठ्यक्रम पहले से ही ऑनलाइन उपलब्ध हैं। इन ऑनलाइन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 10 अगस्त तक बिना विलंब शुल्क के ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। इसके बाद सात हजार रुपए विलंब शुल्क के साथ 20 अगस्त तक व 8500 रुपए विलंब शुल्क के साथ 31 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा। ऑनलाइन पाठ्यक्रमों की फीस 20 हजार से 24200 रुपये वार्षिक तय की गई है। विदेशी विद्यार्थियों के लिए यह फीस एक लाख 20 हजार रुपये से एक लाख 45 हजार 200 रुपये वार्षिक रखी गई है।
विज्ञापन

निदेशक ने ऑनलाइन पाठ्यक्रमों के सिलेबस व ऑनलाइन लैक्चर, क्वालिटी कंटेंट, लेक्चर डिलीवरी की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने ऑनलाइन टीचिंग-लर्निंग व ऑनलाइन परीक्षा आयोजन की प्रक्रिया के प्रारूप पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऑनलाइन शिक्षण प्रणाली को प्रभावी एवं गुणवत्तापरक बनाया गया है। निदेशक जनसंपर्क सुनित मुखर्जी ने कार्यक्रम का संचालन एवं समन्वयन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर डॉ. विनय मलिक, डाॅ. अनिल सिवाच, डाॅ. विकास पंवार समेत सीडीओई के अधिकारी, ऑनलाइन कोर्सेज के कोऑर्डिनेटर व अन्य स्टाफ उपस्थित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed