फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Students will be able to pursue a postgraduate degree in History at Mokhra College.

Rohtak News: मोखरा महाविद्यालय में इतिहास से स्नातकोत्तर कर सकेंगे विद्यार्थी

Tue, 14 Jul 2026 07:11 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 14 Jul 2026 07:11 PM IST
विज्ञापन
Students will be able to pursue a postgraduate degree in History at Mokhra College.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महम। मोखरा महाविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमए (इतिहास) पाठ्यक्रम शुरू होंगे। इसके लिए सोमवार को महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी (एमडीयू) की निरीक्षण समिति महाविद्यालय पहुंची। प्राचार्य मीनू नैन ने बताया कि समिति ने महाविद्यालय की उपलब्ध शैक्षणिक और भौतिक सुविधाओं का निरीक्षण किया।
समिति में राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय के इतिहास विभाग के प्रोफेसर प्रद्युम्न सिंह संयोजक थे। इतिहास विभाग के प्रोफेसर सुभाष और एसोसिएट प्रोफेसर नरेश चंद्र भी समिति के सदस्य थे। निरीक्षण में इतिहास के लिए पर्याप्त शिक्षण स्टाफ उपलब्ध पाया गया।
विज्ञापन

पुस्तकालय में आवश्यक पुस्तकें और ऑनलाइन जर्नल्स भी उपलब्ध हैं। भवन और अन्य आधारभूत सुविधाएं संतोषजनक पाई गईं। टीम ने रिपोर्ट में ग्रामीण क्षेत्र में स्नातकोत्तर स्तर पर इतिहास की शुरुआत को महत्वपूर्ण बताया। इससे विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
समिति ने पाठ्यक्रम की अनुशंसा की
समिति ने उपलब्ध संसाधनों और सुविधाओं के आधार पर पाठ्यक्रम की प्रबल अनुशंसा की। उन्होंने शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमए (इतिहास) प्रारंभ करने की सिफारिश की। महाविद्यालय प्रशासन ने इस पाठ्यक्रम से आशा व्यक्त की है। इससे क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए दूरस्थ संस्थानों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। स्थानीय स्तर पर गुणवत्तापूर्ण स्नातकोत्तर शिक्षा उपलब्ध हो पाएगी।
फोटो : मोखरा महाविद्यालय में निरीक्षण कमेटी के साथ स्टाफ सदस्य। स्रोत : काॅलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed