फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Students were made aware of their legal rights and responsibilities.

Rohtak News: विद्यार्थियों को उनके कानूनी अधिकारों व कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया

Thu, 05 Feb 2026 12:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Students were made aware of their legal rights and responsibilities.
04जेएनडी20: स्कूल में जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाते हुए वि​धिक सेवा प्रा​धिकरण की टीम। स्रोत
जींद। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जिला स्तरीय विधिक साक्षरता कार्यक्रम प्राचार्य अनीता सांगवान की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) मोनिका ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाई और विद्यार्थियों को उनके कानूनी अधिकारों व कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

उप जिला शिक्षा अधिकारी पुष्पा मोर, खंड शिक्षा अधिकारी सरोज श्योकंद व जिला नोडल अधिकारी विकास लाठर व जिला शिक्षा अधिकारी रितू पंघाल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। विधिक सेवा प्राधिकरण सोसाइटी ने विद्यार्थियों को नशा मुक्त भारत, बाल विवाह निषेध, महिला सशक्तिकरण, बाल अधिकार और कानूनी अधिकारों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। विद्यार्थियों को अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों के प्रति भी सजग रहने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

जिला नोडल अधिकारी विकास लाठर ने कहा कि कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय परिसर में विधिक जागरूकता हेल्प डेस्क भी स्थापित की गई जिससे विद्यार्थियों व अभिभावकों को कानूनी सहायता व मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रारंभिक स्तर से ही कानून के प्रति जागरूक बनाना है ताकि वे भविष्य में एक जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बन सकें।
विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया
कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों ने लघु नाटिका, भाषण, वाद-विवाद, पोस्टर मेकिंग, पावर प्वाइंट प्रस्तुति, डाक्यूमेंट्री फिल्म, कविता पाठ, निबंध लेखन, नारा लेखन व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं में भाग लिया गया। छात्राओं ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से समाज को कानून, महिला अधिकार एवं सामाजिक दायित्वों का सशक्त संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिला संस्कृति समन्वयक सीमा मलिक ने बताया कि जिले में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम हिसार जोनल स्तर पर भाग लेंगी। मंच का संचालन रमेश भनवाला व सुदेश ने किया।

प्रतियोगिताओं में इन खिलाड़ियों ने मारी बाजी
जिला संस्कृति समन्वयक सीमा मलिक ने बताया कि कविता पाठ में अभि ने प्रथम, संध्या ने दूसरा और आकृति तीसरे स्थान हासिल किया। चित्रकला में अरुण प्रथम, साक्षी दूसरे व देव तृतीय स्थान पर रहे। पावर प्वाइंट प्रस्तुति में आशीष प्रथम, योगेश चहल द्वितीय व वनत तीसरे स्थान पर रहे। डॉक्यूमेंट्री फिल्म में हर्ष प्रथम, रुचिका दूसरे और छात्रा अनु तीसरे स्थान पर रही। वाद–विवाद प्रतियोगिता में नेहा प्रथम, गौतम कुमार दूसरे और जैस्मिन लावण्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निबंध लेखन में वरिंदा प्रथम, दीपांशु दूसरे और अर्पिता तीसरे स्थान पर रहे। नारा लेखन में प्रिया प्रथम, सानिया दूसरे और पलक सिंह तीसरे स्थान पर रही। भाषण प्रतियोगिता में सांची प्रथम, अंतिम दूसरे और आरती तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed