Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Students were made aware about water conservation

Rohtak News: छात्रों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया

Tue, 11 Feb 2025 01:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 11 Feb 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Students were made aware about water conservation
10सीटीके41 वैश्य पब्लिक स्कूल के राष्ट्रीय सेवा योजना कैंप में जल संरक्षण और जल प्रदूषण शपत दिल - फोटो : कॉमन फैसलिटी सेंटर
रोहतक। सुनो नहरों की पुकार मिशन के सदस्य सोमवार को वैश्य पब्लिक स्कूल के राष्ट्रीय सेवा योजना कैंप में पहुंचे। इसमें रिटायर्ड कृषि अधिकारी डॉ. रविंद्र नांदल कई वर्षों से जल संरक्षण, जल प्रदूषण से बचाव के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

इसी मुहिम के तहत वे रोहतक के वैश्य पब्लिक स्कूल के राष्ट्रीय सेवा योजना के बीच में पहुंचे। वैश्य स्कूल प्रिंसिपल नीलम तायल और एनएनएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विजेता शर्मा ने स्वागत किया। उन्होंने जल बचाने के लिए विद्यार्थियों व स्टाफ सदस्यों को शपथ भी दिलवाई। उन्होंने भारत के दिवंगत राष्ट्रपति डॉ एपीजे कलाम भारत रत्न के विजन 2070 के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि जाने अंजाने मे लोग नदियों और नहरों में बची हुई पूजा सामग्री, घर का अन्य सामान, प्लास्टिक, अनाज, कोयला, तेल, मरे हुए पशु-पक्षी डाल देते हैं। इसके कारण नदियों और नहरों का पानी तेजी से प्रदूषित हो रहा है। इसके कारण लोग कैंसर जैसी महामारी से पीड़ित हो रहे हैं। उन्होंने सभी अध्यापकों और विद्यार्थियों को जल संरक्षण और जल प्रदूषण से बचाव की शपथ भी दिलाई। इस अवसर पर स्कूल के प्रिंसिपल डॉ. नीलम तायल, एनएनएस पीओ विजेता शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed