{"_id":"65f0cbeb36c129e7d00701f4","slug":"students-introduced-art-entrepreneurship-through-their-art-rohtak-news-c-17-roh1020-380482-2024-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: विद्यार्थियों अपनी कला से दिया कला-उद्यमिता का परिचय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: विद्यार्थियों अपनी कला से दिया कला-उद्यमिता का परिचय
Wed, 13 Mar 2024 03:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Wed, 13 Mar 2024 03:10 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। एमडीयू के रंग महोत्सव मेगा इवेंट के तहत ललित कला संबंधित रंग सृजन कार्यक्रम मंगलवार को संपन्न हुआ। यहां सृजनशीलता के विविध रंग समेटे विद्यार्थियों की रचनात्मकता ने सभी को आकर्षित किया। विश्वविद्यालय के विजुअल आर्ट्स विभाग के तत्वावधान में छात्र कल्याण कार्यालय के सहयोग से यह आयोजन किया गया। यहां पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा की पत्नी आशा हुड्डा भी पहुंची। विद्यार्थियों की कला देखकर उनके प्रयास को सराहा व और बेहतर करने के लिए प्रेरित किया।
रंग सृजन के संयोजक व विजुअल आर्ट्स विभाग के अध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि इस दो दिवसीय रंग सृजन कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने पेंटिंग, प्लास्टर ऑफ पेरिस कार्विंग, प्रिंट मेकिंग व फोटोग्राफी में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने वॉल पेंटिंग्स, मुराल वर्क रचनाएं भी की। विजुअल आर्ट्स विभाग परिसर को प्रतिभागी विद्यार्थियों ने खूबसूरती के साथ सजाया। विद्यार्थियों ने क्रिएटिव आर्ट्स प्रोडक्ट्स व कैरी कैचर के स्टाॅल लगाकर कला-उद्यमिता का परिचय दिया।
समापन सत्र में विभागाध्यक्ष संजय कुमार ने कुलपति प्रो. राजबीर सिंह, डीन, स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. रणदीप राणा का रंग सृजन आयोजन संरक्षण के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी विभाग के विद्यार्थीगण विश्वविद्यालय में कलात्मक अभिव्यक्ति योगदान देंगे। समापन सत्र में निदेशक युवा कल्याण डाॅ. जगबीर राठी ने कहा कि जीवन-रंगों के बगैर अधूरा है। रंग जीवन को अर्थ देते हैं, जीवन को जीवंत बनाते हैं। भविष्य में रंग सृजन राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी उपस्थिति बनाएगा।
विज्ञापन
निदेशक जनसंपर्क सुनित मुखर्जी ने कहा कि ललित कला के जरिए सकारात्मक सामाजिक संदेश दिया जा सकता है। सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ भी अभिव्यक्ति सशक्त माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों को आर्ट ऑफ सोशल चेंज का संदेश भी दिया। इस मौके पर सहायक निदेशक युवा कल्याण डाॅ. प्रताप राठी, डाॅ. सुरेंद्र सिंह यादव, डाॅ. राजेश, विभाग के शोधार्थी, विद्यार्थी, मडूटा प्रधान डाॅ. विकास सिवाच, एमडीयू गैर शिक्षक कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राजकुमार, पंकज नैन, प्रतिभागी विद्यार्थी व कला प्रेमी उपस्थित रहे।