फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Students coming out of government schools are making the state proud

Rohtak News: सरकारी स्कूल में पढ़कर निकले विद्यार्थी बढ़ा रहे प्रदेश की शान ू

Sun, 07 Apr 2024 02:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 07 Apr 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
Students coming out of government schools are making the state proud
झज्जर। जिले के कई सरकारी स्कूल ऐसे हैं, जो दूसरों के लिए नजीर बने हैं। इन स्कूलों में शिक्षा का स्तर और विद्यार्थियों का ज्ञान निजी स्कूलों से किसी मायने में कम नही है। शहर के सबसे पुराना शहीद रमेश कुमार राजकीय माॅडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से किसान मसीहा और शिक्षा के क्षेत्र में अहम योगदान करने वाले छोटूराम ने शिक्षा ग्रहण की । इसके अलावा पंडित श्री राम शर्मा के परिवार के सदस्यों, मंगलीराम सहित कई स्वतंत्रता सेनानी यहां पढ़े हैं।
विज्ञापन

स्कूल की शान अब भी बरकरार है। यहां से पढ़कर निकलने वाले विद्यार्थी आईएएस, एचसीएस जैसे बडे़ पदों तक पहुंचे हैं। कई आईआईटी, जेईई पास कर कंपनियों में काम कर रहे हैं। सरकारी स्कूल से ही कई खिलाड़ी निकले हैं। इसके अलावा गंगडवा के राजकीय प्राइमरी स्कूल के बच्चों का अंग्रेजी रीडिंग स्किल बेहतर है। निजी स्कूल के बच्चों को भी वह मात दे। यही नहीं भदानी के सरकारी स्कूल में बच्चों को खेल-खेल में शिक्षा दी जाती है। यहां अलग-अलग क्रियाकलाप कराकर शिक्षा दी जाती है। ऐसे ही अन्य स्कूल हैं, जो आज के समय में प्राइवेट स्कूलों को भी पीछे छोड़ रहे हैं।
विज्ञापन

अंग्रेजी पढ़ने में दक्ष गंगडवा राजकीय विद्यालय के बच्चे : राजकीय प्राइमरी स्कूल गंगडवा में पढ़ने वाले बच्चे अंग्रेजी पढ़ने में दक्ष है। वह बहुत ही प्रवाहमय ढंग से अंग्रेजी पढ़ते हैं। यहां बच्चों की संख्या बेशक 45 से 50 के आसपास है, लेकिन शिक्षकों द्वारा दिया गया ज्ञान से बच्चे बेहतर पढ़ाई करते हैं।न
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed