फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Students bowed at the door and entered the temple of education

Rohtak News: विद्यार्थियों ने द्वार पर नमन कर शिक्षा के मंदिर में किया प्रवेश

Mon, 01 Jul 2024 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
Students bowed at the door and entered the temple of education
रोहतक। 40 दिन बाद एक बार फिर स्कूलों में रौनक लौट आई है। सोमवार को ग्रीष्मावकाश के बाद खुले स्कूल बच्चों के शाेरगुल से गूंज उठे। किसी ने हाथ जोड़कर मां सरस्वती को प्रणाम किया तो किसी ने द्वार पर नमन कर शिक्षा के मंदिर में प्रवेश किया।
विज्ञापन

सोमवार को दिनभर स्कूलों में चहल-पहल नजर आई। पिछले 40 दिन से ग्रीष्मावकाश के चलते स्कूलों में सन्नाटा पसरा हुआ था। छुट्टियां समाप्त होने पर बच्चे अपना स्कूल बैग लेकर सुबह घरों से निकले। दोपहर तक कक्षा में पढ़ाई की। खाली समय में दोस्तों के साथ गप्पे लड़ाने हंसी मजाक में समय बिताया। कक्षाओं में शिक्षक बच्चों को पढ़ाते नजर आए। हालांकि पहले दिन विद्यार्थियों की संख्या कुछ कम रही, मगर बच्चों की वजह से स्कूल परिसरों में रौनक छाई रही। दोपहर को छुट्टी के बाद बच्चे हंसते खेलते अपने घरों की ओर रवाना हुए। इनमें कुछ अपने अभिभावकों साथ तो कुछ स्कूल वाहनों से रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed