{"_id":"647527814e650911f003c7e4","slug":"student-organizations-demonstrated-in-support-of-wrestlers-rohtak-news-c-17-roh1020-165072-2023-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: पहलवानों के समर्थन में छात्र संगठनों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: पहलवानों के समर्थन में छात्र संगठनों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में स्टूडेंट्स ज्वाइंट एक्शन कमेटी के बैनर तले पहलवानों के आंदोलन के दमन का विरोध किया गया।
दिशा छात्र संगठन से इंद्रजीत, एसएफआई से विनोद, एआईडीएसओ से हरीश सैनी, छात्र एकता मंच से अजय की अगुवाई में विवि के गेट नंबर दो तक जुलूस निकाला। इसमें नागरिक समाज भी शामिल रहा। प्रदर्शन के दौरान विश्वविद्यालय के पुस्तकालय के पास से गेट नंबर दो पहुंच कर विरोध सभा की गई। यहां सभी ने पहलवानों का समर्थन करते हुए उन पर पुलिस की ओर से की गई बर्बरता की निंदा की।
दिशा छात्र संगठन के मंजीत ने कहा कि दिल्ली पुलिस ने पहलवानों के शांतिपूर्ण संघर्ष को कुचलते हुए दमन की इंतहा कर दी है। पुलिस प्रताड़ना के बाद खिलाड़ियों को हिरासत में ले लिया गया है। दिल्ली पुलिस ने विनेश, साक्षी, बजरंग, सत्यव्रत, जितेंद्र समेत सभी पहलवानों को जबरन सड़कों पर घसीटा। ये वही पहलवान हैं, जो पदक लाते हैं। इनके साथ फ़ोटो खिंचाने वालों की लाइन में वाले प्रधानमंत्री सबसे आगे खड़े रहने होते हैं। जब इन्हें सड़कों पर घसीटा जा रहा था तो कोई साथ नजर नहीं आया। दिग्गज नये संसद भवन में सेंगोल लेकर अपने राजतिलक में व्यस्त रहे।
एसएफआई के विनोद ने कहा कि पहलवान भाइयों–बहनों और साथियों का जुझारू संघर्ष हमेशा याद किया जाएगा। दमन की लाठियों से असल संघर्षों को दबाया नहीं जा सकता है। एआईडीएसओ के उमेश ने कहा कि बृजभूषण को बचाने के लिए पहलवानों पर इस तरह का कायराना हमला दर्शाता है कि सरकार प्रतिरोध के हर स्वर को दबाना चाहती है।
विज्ञापन
छात्र एकता मंच से नरेश ने कहा कि हम कुश्ती खिलाड़ियों की मांगों का पुरज़ोर समर्थन करते हैं। भाजपा नेता बृजभूषण व अन्य आरोपियों पर तत्काल कार्रवाई हो और दोषियों को सख्त सजा मिले। पहलवानों की न्याय की लड़ाई में हम इनके साथ खड़े हैं।
प्रदर्शन में ज्योति, लक्ष्मी, विनोद, अमित, उमेश, राजेश, मनीषा, नरेश, बजरंग, विक्रम, प्रियंका, इंद्रजीत, कैप्टन शमशेर सिंह, लाभ सिंह हुड्डा, डॉ. रणवीर दहिया मौजूद रहे।