फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Student dies after falling from roof, murder case registered based on post mortem report

छत से गिरकर छात्रा की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर हत्या का केस दर्ज

Sat, 16 May 2020 12:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Student dies after falling from roof, murder case registered based on post mortem report
प्रेम नगर में तीसरी मंजिल की छत से नीचे गिरने से एक छात्रा की मौत हो गई। इस पर पुलिस ने परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया हादसा मानते हुए सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई की। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डॉक्टरों ने अपना मत लिखा। इसमें डॉक्टरों ने मृतका के शरीर पर 18 जगह चोट के निशान मिले जाने के बारे में कहा और आशंका जताते हुए इसे हत्या बताया है। इसके बाद पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सिविल लाइन थाना पुलिस ने बताया कि प्रेम नगर निवासी जोगेंद्र ने मूल रूप से बूढ़ा खेड़ा निवासी है। उसने बताया कि वह एक बेटा और एक बेटी का पिता है। उसकी 20 वर्षीय बेटी निशा बीबीए की छात्रा थी। प्रेम नगर के जिस मकान में वह किराये पर रहता है, उस मकान के नीचे मकान मालिक अशोक भी रहता है। उसका बेटा लॉकडाउन से पहले ही गांव बूढ़ा खेड़ा गया हुआ है। 11 मई की सुबह वह खुद भी मिस्त्रियों को लेकर गांव के मकान में पत्थर लगवाने के लिए चला गया था। उसी रात करीब पौने एक बजे पड़ोसी प्रदीप ने सूचना दी की बेटी निशा छत से गिर गई है और वह गंभीर रूप से घायल है। वह गांव से बाइक पर सवार होकर रोहतक पीजीआई पहुंचा। जहां जोगेंद्र की पत्नी निर्मला ने बताया कि निशा रात को छत पर घूम रही थी और करीब 12.30 बजे छत से गिरने की आवाज आई। आवाज सुनकर वह बाहर आई तो देखा कि निशा सबसे ऊपर वाली छत से नीचे गिर गई थी। नीचे गिरने और चोटें लगने से उसकी मौत हो गई थी। जोगेंद्र ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि यह सब इत्तफाक से हुआ है, बेटी के साथ कोई घटना घटित नहीं हुई है।
विज्ञापन

मृतका के शरीर पर थे 18 जगह चोट के निशान
सिविल लाइन थाना पुलिसकर्मी हरपाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डॉक्टरों ने अपना मत लिखा है। इसमें डॉक्टरों ने लिखा है कि मृतका के शरीर पर 18 जगह चोट के निशान थे। किसी भी व्यक्ति के शरीर पर मरने से पहले इतनी ज्यादा चोट के निशान मिलना, अपने आप में बड़ी बात है। इतनी चोट मिलना गंभीर बात है, यह संभवत: हत्या से जुड़ा मामला है। इसके बाद पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed