{"_id":"654d4d1aa86102c646029f36","slug":"stubble-burning-cases-rohtak-agriculture-department-rohtak-news-c-17-roh1010-290710-2023-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: जागरूकता बेअसर, पराली जलाने पर नहीं लग पा रहा अंकुश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: जागरूकता बेअसर, पराली जलाने पर नहीं लग पा रहा अंकुश
विज्ञापन
रोहतक। कृषि विभाग लगातार जिले में पराली न जलाने के लिए किसानों को जागरूक कर रहा है। लेकिन उसके बाद भी जिले के कुछ गांवों में किसानों द्वारा इस पर रोक नहीं लगाई जा रही है। जिले में अभी तक पराली जलाने के 30 के लगभग मामले सामने आ चुके है। कृषि विभाग ने 26 किसानों से 27 हजार रुपये जुर्माना अभी तक वसूल किया है।कृषि विभाग जल्द ही अन्य बचे किसानों से भी जुर्माना राशि वसूल करेगा। दो नवंबर तक जिले में पराली जलाने के कुल 12 मामले ही सामने आए थे। चार दिन के अंदर 14 मामले पराली जलाने के बढ़े जिससे इनकी संख्या 26 हो गई। वहीं एक दिन के अंतराल में ही चार अन्य मामले और बढ़कर इनकी संख्या 30 हो गई। जो कि आज के समय में बहुत ही खतरनाक है। क्योंकि वायु प्रदूषण पहले ही इतना बढ़ा हुआ है। लोगों को सांस लेने में भी समस्या हो रही है। दिन प्रतिदिन सांस से संबंधित मामले भी बढ़ते जा रहे है। यहीं नहीं प्रशासन द्वारा प्रतिदिन जिले के अलग-अलग गांवों में प्रचार वैन द्वारा किसानों को जागरूक किया जा रहा है। पराली न जलाने के फायदों के बारे में बताया जा रहा है।
किसानों को फसली अवशेष न जलाने को लेकर जागरूक किया जा रहा है। फसली अवशेष जलाने की बजाय किसान इन्हें आय का जरिया बनाएं। सरकार और कृषि विभाग की ओर से इस दिशा में काफी कार्य हो रहा है।
-डॉ. राकेश कुमार, गोण नियंत्रण निरीक्षक, कृषि विभाग।
विज्ञापन
किसानों को फसली अवशेष न जलाने को लेकर जागरूक किया जा रहा है। फसली अवशेष जलाने की बजाय किसान इन्हें आय का जरिया बनाएं। सरकार और कृषि विभाग की ओर से इस दिशा में काफी कार्य हो रहा है।
विज्ञापन
-डॉ. राकेश कुमार, गोण नियंत्रण निरीक्षक, कृषि विभाग।