{"_id":"67b775c9441cdc28e00695b2","slug":"strike-started-after-no-clue-about-missing-businessman-rohtak-news-c-198-1-rew1001-215541-2025-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: लापता व्यापारी का सुराग नहीं मिलने पर शुरू की हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: लापता व्यापारी का सुराग नहीं मिलने पर शुरू की हड़ताल
Fri, 21 Feb 2025 12:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Fri, 21 Feb 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। दस दिन से लापता आढ़ती का कोई सुराग ना मिलने से लेनदार आढ़तियों ने अनाज मंडी में हड़ताल शुरू कर दी है। आढ़तियों का कहना है कि लापता व्यापारी पर करोड़ों की देनदारी है।
अनाज मंडी के प्रधान अशोक यादव ने कहा कि पुलिस आरोपी आढ़ती अंकित गुप्ता की तलाश करे क्योंकि उनसे लेनदारों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
सीजन आ गया है, ऐसे में वे अपने किसानों को किस प्रकार से पैसे देंगे, उनके सामने संकट खड़ा हो गया है। वे बस इतना चाहते हैं कि पुलिस उसे ले आए और वे उससे अपना हिसाब कर लेंगे। आढ़तियों का कहना है कि वे स्थानीय विधायक व पुलिस अधिकारियों से गुहार लगा चुके हैं, लेकिन प्रशासन उनकी कोई मदद नहीं कर रहा है।
वे मंडी में तब तक खरीद नहीं होने देंगे, जब तक गायब व्यापारी वापस नहीं आता। मंडी परिसर में हड़ताल के कारण सन्नाटा पसर गया है।
अनाज मंडी का कोई आढ़ती किसी प्रकार की भी फसल नहीं खरीद रहा है। शादी का सीजन है, काफी किसान पुरानी फसल ऐसे अवसर पर बेचने आते हैं। फिलहाल पुलिस मामले में जांच में जुटी हुई है।