फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Strike of municipal sanitation workers postponed

Rohtak News: नगर पालिका सफाई कर्मचारियों का धरना स्थगित

Fri, 22 Dec 2023 11:14 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 22 Dec 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
Strike of municipal sanitation workers postponed
महम। नगरपालिका के अधीन ठेके पर कार्य करने वाले सफाई कर्मचारियों ने अपना धरना 19 वें दिन स्थगित कर दिया है। कर्मचारियों के प्रधान श्याम ने बताया कि निगम कमिश्नर जितेंद्र सिंह से नगर पालिका सचिव नवीन नांदल व अन्य अधिकारियों तथा ठेकेदार को साथ लेकर मिले थे। कमिश्नर द्वारा उनको आश्वस्त किया गया कि उनको सरकार द्वारा निर्धारित वेतन मिलेगा। इसके अलावा दी जाने वाले सभी संभावित सुविधाओं का ख्याल रखा जाएगा।
विज्ञापन

निगम कमीश्नर के इस आश्वासन के बाद ही उन्होंने यह धरना स्थगित करने का निर्णय लिया है। वह शनिवार से अपने काम पर लौटेंगे। अगर उनका समाधान नहीं हुआ तो वे फिर से हड़ताल कर सकते हैं।धरना समाप्त करने से पहले सफाई कर्मचारियों ने फिर से नारेबाजी की तथा उनके काम के बदले पूरा वेतन देने की मांग की।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed