{"_id":"604fbddf8ebc3edb546469ff","slug":"strike-in-banks-against-privatization-500-crore-transactions-affected-rohtak-news-rtk600079163","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजीकरण के विरोध में बैंकों में रही हड़ताल, 500 करोड़ का लेनदेन हुआ प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजीकरण के विरोध में बैंकों में रही हड़ताल, 500 करोड़ का लेनदेन हुआ प्रभावित
रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 16 Mar 2021 01:34 AM IST
विज्ञापन
एसबीआई की मुख्य शाखा से अशोका चौक तक विरोध मार्च निकालते बैंक कर्मचारी। अमर उजाला
Link Copied
सार्वजनिक बैंकों के निजीकरण के विरोध में सोमवार को पहले दिन बैंकों में हड़ताल की वजह से कामकाज पूरी तरह से ठप रहा। इससे जिले में करीब 500 करोड़ रुपये का लेनदेन प्रभावित हुआ। वहीं, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की मुख्य शाखा के गेट पर बैंक कर्मियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन
बजट में सार्वजनिक बैंकों के निजीकरण के मसौदे पर विरोध में सार्वजनिक बैंकों के कर्मियों में काफी रोष हैं। इसके कारण यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन ने दो दिवसीय हड़ताल का एलान किया है। सोमवार को हड़ताल के पहले दिन सभी बैंकों के कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी और कर्मचारी भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा के गेट पर एकत्रित हुए। उन्होंने सार्वजनिक बैंकों के निजीकरण के मसौदे का विरोध करते हुए जमकर नारेबाजी की। उन्होंने एकजुट होकर कहा कि बैंकों का निजीकरण किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा। मंगलवार को भी बैंक कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। हड़ताल की वजह से जिले की करीब 150 बैंक शाखाएं बंद रही और करीब तीन हजार कर्मी हड़ताल पर रहे। इस दौरान जितेंद्र सिवाच, मनोज, सत्यवीर हुड्डा, एसके सैनी, सुमित मान, अमर सिंह, विजय मुंजाला, सुशील बादल, महेश टक्कर, नरेंद्र सिंह, केेएस यादव, अनिल शर्मा, विकास नारंग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।