फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Strictness on clerks...Instructions not to leave seat till 12 noon

Rohtak News: क्लर्कों पर सख्ती... दोपहर 12 बजे तक सीट न छोड़ने के निर्देश

Fri, 03 Jan 2025 01:52 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Strictness on clerks...Instructions not to leave seat till 12 noon
लगातार दूसरे दिन नगर निगम के संयुक्त आयुक्त भूपेंद्र सिंह नागरिक सुविधा केंद्र की जांच करते हुए
नगर निगम के क्लर्क अब फील्ड के नाम पर बंक नहीं मार पाएंगे। निगम के आला अधिकारियों ने तय किया है कि दिन में 12 बजे से पहले सीट नहीं छोड़ेंगे। लंच की भी समय सीमा तय रहेगी।
विज्ञापन

वीरवार को निगम के संयुक्त आयुक्त भूपेंद्र सिंह ने दोबारा नागरिक सुविधा केंद्र का औचक निरीक्षण किया। हालांकि, सभी क्लर्क काउंटर पर मौजूद मिले।
आम लोगों की समस्याओं को लेकर नगर निगम में नागरिक सुविधा केंद्र बनाया हुआ है। इसके लिए प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाने से लेकर विवाह पंजीकरण, प्रॉपर्टी आईडी बनवाने से लेकर विवाह पंजीकरण फाइल तक जमा कराने के लिए खिड़की तय है। क्लर्क काउंटर पर बैठकर आम लोगों की शिकायत लेते हैं।
विज्ञापन

निगम के संयुक्त आयुक्त ने बताया कि कई दिन से शिकायत मिल रही थी कि काउंटर पर क्लर्क नहीं है। समाधान शिविर में भी बुलाने पर क्लर्क नहीं आ पाते। पूछने पर कहा जाता था कि क्लर्क फील्ड में गया हुआ है। बुधवार को नए साल के पहले दिन निगम के संयुक्त आयुक्त ने औचक निरीक्षण किया, साथ ही क्लर्काें के लिए दिशा-निर्देश जारी किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूं रहेगी क्लर्क की दिनभर की ड्यूटी : क्लर्क सुबह 9 बजे से 12 बजे तक सीट पर मौजूद रहेंगे, क्योंकि न केवल इस समय आम लोग शिकायत लेकर आते हैं, बल्कि समाधान शिविर में भी प्रॉपर्टी टैक्स से जुड़ी शिकायत आती है। 12 से 1 बजे व ढाई से 4:30 बजे के बीच का समय फील्ड कार्य का रहेगा। 1:30 से 2 बजे के बीच में लंच किया जा सकेगा। 4:30 से 5 बजे तक क्लर्क अपनी सीट पर होना चाहिए।

लगातार दूसरे दिन नगर निगम के संयुक्त आयुक्त भूपेंद्र सिंह नागरिक सुविधा केंद्र की जांच करते हुए

लगातार दूसरे दिन नगर निगम के संयुक्त आयुक्त भूपेंद्र सिंह नागरिक सुविधा केंद्र की जांच करते हुए

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed