{"_id":"61cb65c298e376462e7f29c8","slug":"strictness-in-rohtak-due-to-ban-on-parties-on-new-year-in-delhi-rohtak-news-rtk634149181","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में नए साल पर पार्टियों में प्रतिबंध से रोहतक में सख्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में नए साल पर पार्टियों में प्रतिबंध से रोहतक में सख्ती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। कोरोना अलर्ट के चलते दिल्ली में पार्टियों पर प्रतिबंध लग गया है, जिसके चलते रोहतक में पुलिस अलर्ट हो गई है। छोटे होटल में 50 व बड़े हॉल में 200 से ज्यादा लोगों के एकत्रित होने की अनुमति नहीं होगी।
संक्रमण को देखते हुए दिल्ली में पार्टियों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। ऐसे में दिल्ली के युवा यहां के होटलों में आकर पार्टी कर सकते हैं। ऐसी स्थिति में रोहतक में भीड़ बढ़ सकती है। इसके चलते पुलिस व प्रशासन ने नए साल पर नियमों का पालन करवाने के लिए सख्ती शुरू कर दी है। सभी होटल व वैंक्वेट हाल मालिकों को सरकार की तरफ से जारी दिशा निर्देश की सूची भेजी गई है, ताकि किसी तरह के तालमेल में गड़बड़ी न रहे। एसपी उदय सिंह मीणा ने बताया कि 31 दिसंबर की रात को गश्त के लिए अधिकारियों की विशेष बैठक की जाएगी। पूरे जिले में संवेदनशील एरिया में फोकस किया जाएगा। शहर के अंदर मेडिकल मोड़ से लेकर हिसार बाईपास तक स्पेशल गश्त होगी। खासकर सिविल लाइन, आर्य नगर व पीजीआईएमएस थाना प्रभारियों को अलर्ट किया गया है।
रात को पुलिस के सामने शराब गटक कर तोड़ दी बोतल
वहीं, सिटी पुलिस के मुताबिक सोमवार की रात करीब 12 बजे गश्त के दौरान हिसार रोड पर धर्मकांटे के बाद एक युवक राहगीरों को गालियां दे रहा था। पुलिस मौके पर पहुंची तो युवक ने शराब गटकी और बोतल सड़क पर फेंक कर तोड़ दी। पुलिस ने आरोपी सुखपुरा चौक निवासी राजू को काबू कर लिया, जो नेपाल का रहने वाला है।